मुंबई में अभिनेत्री दीया मिर्जा के प्रदूषण-मुक्त दिवाली अभियान को लेकर उठा विवाद गहरा गया है। मुंबई की मेयर रितु तावडे ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के सभी आधिकारिक कार्यक्रमों और डिजिटल पोर्टल से बाहर करने का ऐलान किया है।
पीएम मोदी और हिंदुत्व के विरोध का आरोप मेयर रितु तावडे ने दीया मिर्जा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रोल करती आई हैं। तावडे ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति हिंदुत्व या देश के नेतृत्व का अपमान करता है, उसे BMC के किसी भी मंच पर जगह नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, हमारा रुख बेहद साफ है, हम ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हिंदुओं को दिवाली सिखाने की जरूरत नहीं मेयर ने दीया मिर्जा की पुरानी गतिविधियों का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने नर्मदा परियोजना और समान नागरिक संहिता (UCC) का भी विरोध किया है। तावडे ने नाराजगी जताते हुए कहा, हमें दीया मिर्जा से यह सीखने की जरूरत नहीं है कि हिंदुओं को दिवाली कैसे मनानी चाहिए। हम अपनी परंपराओं को बेहतर समझते हैं।
BMC अधिकारियों को मेयर की चेतावनी इस पूरे विवाद के बीच रितु तावडे ने BMC अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कलाकारों का चयन करते समय मेयर कार्यालय को सूची देना जरूरी था, लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी फैसले के लिए मेयर की मंजूरी अनिवार्य होगी और उन्हें नियमों के दायरे में रहकर काम करना होगा।
क्या है पूरा मामला? बंबई उच्च न्यायालय ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर (AQI) को देखते हुए मशहूर हस्तियों से बिना पटाखों की दिवाली मनाने का संदेश फैलाने का सुझाव दिया था। इसी संदर्भ में दीया मिर्जा का वीडियो सामने आया था, जिस पर अब राजनीति गरमा गई है। मेयर तावडे ने इसे उनका चुनिंदा एजेंडा करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।
#WATCH | Maharashtra: On the controversy over Actress Dia Mirza s pollution-free Diwali campaign, Mumbai Mayor Ritu Tawde says, We will not include her in any program—certainly not on the official BMC portal. She cannot join in any other event organised by us, given that she… pic.twitter.com/xfwldZg7go
— ANI (@ANI) November 2, 2026
अमेरिका में भीषण विमान हादसा: जमीन से टकराते ही गोले में बदला प्राइवेट जेट, 9 लोगों की मौत
सीएम योगी आदित्यनाथ की 49वीं पाती: सत्ता का अर्थ अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है
सहारा में फंसा है आपका पैसा? अब एक बार में करें पूरा क्लेम, सरकार ने बदला नियम
मन्नत में नहीं दिखे किंग खान , पर फैंस के नाम लिखा एक खास नोट; जन्मदिन पर मिला डबल सरप्राइज
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर हिना खान का बड़ा बयान: प्यार के लिए सत्ता से भी समझौता मंजूर
जेडीयू में बढ़ा सियासी सस्पेंस: हार के बाद अभिषेक झा का बड़ा फैसला टला
2 नवंबर 2025: जब भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास, 52 साल के सूखे को खत्म कर जीता पहला वर्ल्ड कप
दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली वीडियो बना विवाद की जड़, मेयर ऋतु तावड़े ने दी सख्त चेतावनी
थाने के अंदर घिनौनी वारदात: झारखंड में 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 3 गिरफ्तार
ऐसी अंग्रेजी तो अंग्रेजों ने भी नहीं सुनी होगी: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिक्षकों का अतरंगी उच्चारण