हर साल की तरह इस बार भी शाह रुख खान का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, आधी रात को मन्नत की बालकनी में फैंस का अभिवादन स्वीकार करने वाले सुपरस्टार इस बार घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद, फैंस का उत्साह रत्ती भर भी कम नहीं हुआ।
परंपरा टूटी, लेकिन प्यार बरकरार शाह रुख खान के बांद्रा स्थित बंगले मन्नत के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुपरस्टार के मौजूद न होने के बाद भी फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मन्नत को उनकी आने वाली फिल्म किंग के पोस्टर्स से सजाया गया था, जिसने जश्न के माहौल में चार चांद लगा दिए।
हाथ से लिखा नोट और प्यार की बौछार फैंस को निराश न करते हुए शाह रुख ने एक बेहद खास तरीका अपनाया। उन्होंने एक हाथ से लिखा नोट साझा करते हुए कहा, आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। मैं भी आप सभी को अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजता हूं। ढेर सारा प्यार और बिग हग। इस संदेश ने फैंस के दिलों को जीत लिया।
परिवार संग जश्न और फैंस को फ्लाइंग किस शाह रुख खान भले ही मन्नत की बालकनी में नहीं आए, लेकिन उन्होंने साउथ मुंबई के ताज होटल में अपने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। पार्टी के बाद जब वे बाहर निकले, तो उन्होंने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और प्यार भरी फ्लाइंग किस देकर उन्हें खुश कर दिया।
किंग का तगड़ा सरप्राइज इस खास दिन पर एक्टर ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा भी दिया। फिल्म किंग के पहले गाने तू मिल जाए का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म में शाह रुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
To the hearts that made him KING, a lot of love in return ❤️ #LoveLikeAKING #KING in cinemas on 24.12.2026 pic.twitter.com/q5eTCfOUz3
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) November 1, 2026
विदेशी मदद से PM बने मोदी : राहुल गांधी की सीधी चुनौती से गरमाई सियासत
राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के मोहरा: भागलपुर से नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बांग्लादेश आर्थिक तबाही की कगार पर: 500 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, सड़कों पर उतरे 10 लाख मजदूर
बिना दुकानदार, बिना CCTV: नागालैंड की ईमानदारी की दुकानें जहां भरोसा ही है सबसे बड़ी पूंजी
शाहरुख की किंग का नया गाना: क्या जलती झोपड़ी में छिपी है सुहाना खान की दर्दनाक कहानी?
बिग बॉस में प्यार का इजहार, तो सदमे में माता-पिता; बेटी को घर ले जाने की दी सलाह
खाकी का काला खेल: पहले खुद बिछाया ड्रग्स का जाल, फिर उसी के नाम पर नेता को किया गिरफ्तार
IND vs NZ ODI: विराट-रोहित की वापसी, जानें कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का हर मैच
मौत का जश्न: जब आत्माओं के स्वागत में सजी मेक्सिको की गलियां
बिग बॉस मलयालम 8: नेहा फातिमा और ताशी का लव एंगल बना मुसीबत, माता-पिता ने शो छोड़ने की लगाई गुहार