दिल्ली: महाराष्ट्र की सियासत में इंडी गठबंधन की दिल्ली रैली के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र की उपेक्षा करने का दावा किया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि रैली में महाराष्ट्र के बड़े नेताओं को दरकिनार किया गया।
नवनाथ बन ने सवाल उठाया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में महाराष्ट्र के दिग्गजों को बोलने का मौका क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन ने उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना-UBT) और शरद पवार गुट के नेताओं का अपमान किया है। बन के अनुसार, कम से कम सुप्रिया सुले को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए था।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि संजय राउत जो हर सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधते हैं, उन्हें भी दिल्ली में मंच पर जगह नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का महाराष्ट्र के प्रति हमेशा से भेदभावपूर्ण और पूर्वाग्रह वाला रवैया रहा है, जो इस रैली से पूरी तरह उजागर हो गया है।
रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर भी भाजपा ने बड़ा हमला किया है। नवनाथ बन ने दावा किया कि रामलीला मैदान में 50 प्रतिशत कुर्सियां खाली थीं। भीड़ कम होने की पोल खुलने के डर से कांग्रेस ने AI से जनरेट की गई फर्जी तस्वीरें वायरल कीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि AI वाली तस्वीरों में मैदान के ऊपर का छप्पर गायब था, जबकि असल में वहां शेड मौजूद है।
संजय राउत के 10 लाख लोगों के दावे पर नवनाथ बन ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, अगर रामलीला मैदान में 10 लाख लोग आते, तो लोगों को दही-हंडी की तरह एक-दूसरे के ऊपर 10 परतें बनाकर खड़ा होना पड़ता। उन्होंने राउत की बातों को आंकड़ों का हेर-फेर बताया।
गठबंधन के भीतर पीएम चेहरे पर कटाक्ष करते हुए बन ने कहा कि इनके पास हफ्ते के सातों दिन के लिए अलग-अलग प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। सोमवार को राहुल गांधी, तो मंगलवार को केजरीवाल—इस तरह का गठबंधन देश को कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं दे सकता। फिलहाल, भाजपा ने राहुल गांधी के भीड़तंत्र को जवाब देने के लिए मुंबई और ठाणे में लोकतंत्र बचाओ रैलियां शुरू की हैं।
महाराष्ट्रातील नेत्यांना बोलू दिलं नाही; इंडी आघाडीचा महाराष्ट्राबद्दल आकस दिसून आला…!
— Navnath Kamal Uttamrao Ban (@NavnathBanBJP) November 2, 2026
पत्रकार परिषद | सोमवार दि. ०२ नोव्हेंबर २०२६#पत्रकार_परिषद#भाजपा#महाराष्ट्र#BJP@Dev_Fadnavis@CMOMaharashtra@BJP4Maharashtrapic.twitter.com/keuX99OxbQ
भारत-यूरोपीय संघ व्यापार महा-समझौते की तैयारी तेज: ब्रुसेल्स में बनी नई रणनीति
WTC 2025-27 फाइनल की रेस: क्या भारत के लिए अब भी बची है उम्मीद? समझें पूरा समीकरण
एचएमटी की ऐतिहासिक वापसी: बैंगलोर में घड़ियां खरीदने के लिए 2 किमी लंबी कतार, क्या है इस दीवानगी का राज़?
ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते कदम: CM विष्णुदेव साय ने दिल्ली में नई ऊर्जा संभावनाओं पर दिया बड़ा बयान
क्या CSK को हो चुका है अपनी बड़ी गलती का एहसास? 14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी को बाहर करने की तैयारी
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा प्रहार: 1170 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विराट कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन बनाते ही इतिहास रचेंगे किंग कोहली
हैलोवीन पर खूनी तांडव: अमेरिका के कई शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 24 लोगों की मौत
ऑपरेशन रिजीम चेंज: स्टिंग ऑपरेशन से देश की राजनीति में भूचाल, नेताओं में तीखी तकरार
ज्यादा मत बनिए... , दिल्ली रैली जाते समय कांग्रेस विधायक और एसएचओ के बीच सड़क पर भिड़ंत