गुरुग्राम: 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की महारैली के दौरान गुरुग्राम में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और सोहना सिटी थाना प्रभारी (SHO) के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या हुआ सोहना में? विधायक आफताब अहमद अपने समर्थकों के काफिले के साथ नूंह से दिल्ली रैली में शामिल होने जा रहे थे। जब उनका काफिला गुरुग्राम के सोहना पहुंचा, तो स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के नाम पर गाड़ियों को रोक लिया। इससे नाराज विधायक गाड़ी से बाहर निकले और पुलिस से इसका कारण पूछा।
ज्यादा मत बनो पर छिड़ी जंग मौके पर मौजूद पुलिस और विधायक के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को ज्यादा न बनने की नसीहत देने लगे। विधायक ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार दिल्ली रैली में जाने से रोकने के लिए चेकिंग का बहाना बना रही है।
वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि विधायक कह रहे हैं, क्या हरियाणा में ट्रैफिक का कानून अलग है? आप ज्यादा बन रहे हैं। जवाब में थाना प्रभारी ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, वाहियात बात न करें, साइड में लगें। हम गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं, उसके बाद जाने देंगे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बहस के दौरान विधायक के समर्थकों ने भी थाना प्रभारी की भाषा पर आपत्ति जताई और कहा कि पुलिस को अपना लहजा सही रखना चाहिए। वहीं, पुलिस का तर्क था कि वे केवल अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।
इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल, विधायक और SHO की इस भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर भारी गहमागहमी का माहौल रहा।
#Gurugram: Nuh Congress MLA Aftab Ahmed and Local SHO Clashed after their, Delhi bound Rally Vechiles being stopped for Checking in Sohana.@INCHaryana pic.twitter.com/ACZwBY5h9t
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) November 2, 2026
61 साल के हुए किंग खान: बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाहरुख की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
2 नवंबर 2025: जब भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास, 52 साल के सूखे को खत्म कर जीता पहला वर्ल्ड कप
जहरीली हवा की मार और 18 राज्यों में कुदरत का कहर: दिल्ली-मुंबई में स्मॉग का साया, तूफान का अलर्ट
दिल्ली में सियासी हलचल: मीसा भारती के घर हुई लालू-सोनिया की खास मुलाकात
खाकी का काला खेल: पहले खुद बिछाया ड्रग्स का जाल, फिर उसी के नाम पर नेता को किया गिरफ्तार
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रोहित-विराट की जुगलबंदी, ट्रेनिंग का वीडियो देख गदगद हुए फैंस
ऑपरेशन रिजीम चेंज: स्टिंग ऑपरेशन से देश की राजनीति में भूचाल, नेताओं में तीखी तकरार
देवास हत्याकांड: थाना प्रभारी को कुचलने वाला शराब माफिया जीतू पटवारी का करीबी , मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
रोहित-कोहली की वनडे में वापसी, संजू-अभिषेक समेत 8 खिलाड़ियों की छुट्टी; देखें पूरी टीम
ऊर्जा संकट के बीच PM Modi का नया Energy Masterplan : 500 GW का लक्ष्य और किसानों की बदली किस्मत!