समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के परिवार के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहाई की उम्मीदों के बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान को फिर से हिरासत में ले लिया है। इस बीच, जेल से हाल ही में बाहर आए उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने मीडिया के सामने अपना तीखा दर्द बयां किया है।
हम इंसान नहीं, जानवर हैं मीडिया से बात करते हुए अब्दुल्ला आजम ने कहा, हम इंसान नहीं हैं, हम जानवर हैं। हम ऐसी बेइज्जती और जिल्लत की जिंदगी जी रहे हैं कि उसके बाद भी जिंदा हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारे पास कोई अधिकार नहीं बचे हैं। अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि उनके साथ यह सब केवल इसलिए हो रहा है क्योंकि उनका नाम अब्दुल्ला है।
जन्मतिथि विवाद और सबूतों की अनदेखी अब्दुल्ला ने अपने जन्मतिथि विवाद पर दुख जताते हुए कहा कि उनके पास जन्म से जुड़े वीडियो साक्ष्य, अस्पताल के रिकॉर्ड और मां की मैटरनिटी लीव तक के दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्हें पिछले सात वर्षों से सजा भुगतनी पड़ रही है। उनका तर्क है कि अगर उनका नाम कुछ और होता, तो शायद उन्हें सच साबित करने का मौका मिल जाता।
भैंस और मुर्गी चोरी के मुकदमे अब्दुल्ला ने परिवार पर दर्ज मुकदमों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि उन पर भैंस, बकरी और मुर्गी चोरी तक के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने पिता आजम खान को सुनाई गई सजा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें टीवी-फ्रिज चोरी करवाने के आरोप में 10 साल की सजा दी गई है, जो बेहद हैरान करने वाला है।
यूनिवर्सिटी बनाने की सजा? अब्दुल्ला का मानना है कि उनके पिता को उनके सपने की सजा मिल रही है। उन्होंने कहा कि आजम खान ने रामपुर में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए यूनिवर्सिटी बनाने का सपना देखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर उनके पिता भी बाकी नेताओं की तरह सिर्फ राजनीति करते और शिक्षा के क्षेत्र में काम नहीं करते, तो शायद आज उनका परिवार इस हाल में नहीं होता।
रिहाई के गेट पर ही ED का शिकंजा उधर, जेल से आजम खान की रिहाई की प्रक्रिया पूरी होते ही ED ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। एजेंसी अब उन्हें गाजियाबाद स्थित PMLA अदालत में पेश करेगी। जेल के बाहर हुई इस कार्रवाई ने राज्य की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है।
*#WATCH | Rampur, UP | Samajwadi Party s Azam Khan, son Abdullah Azam Khan, says, ...I am so unfortunate that despite having video evidence of my birth, hospital records, and my mother s maternity leave documentation for everything, I have been serving a sentence for the last… https://t.co/sJpo0qTtJz pic.twitter.com/Bokvfr871l
— ANI (@ANI) October 31, 2026
गाजा का पाताल लोक : हमास की 7 किमी लंबी सुरंग का पर्दाफाश, 80 कमरों में छिपा था खौफनाक राज
यूपी में JDU का शक्ति प्रदर्शन : वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन, विधायक ने मंच से उड़ाए 500 के नोट
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: राहुल गांधी ने समर्थकों से की खास अपील
लखनऊ स्पा सेंटर में पत्नी को देख भड़का पति, घर वापस ले जाने के लिए हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
अमित शाह की छाते वाली फोटो, चार शब्द और यूपी की सियासत में सियासी भूचाल
विपक्षी मॉक पार्लियामेंट : क्या है इंडिया ब्लॉक का जन महाभियोग और इसका असली मकसद?
चक्रवात अर्नब के बाद फिर मुसीबत! बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ नया तूफानी सिस्टम , ISRO की तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता
क्वाड चीन के खिलाफ नहीं, आपसी सहयोग का मंच: मार्को रुबियो
जेल से रिहा होते ही आजम खान फिर गिरफ्तार: ईडी ने कसा शिकंजा, बोले- मुसलमान होने की सजा मिल रही है
BS-4 से सीधे BS-6 का सफर: भारत ने आखिर क्यों छोड़ा BS-5? जानें क्या है पूरा मामला