इज़राइली सेना (IDF) ने गाजा पट्टी में हमास के एक ऐसे भूमिगत नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया है। यह सुरंग न केवल बेहद लंबी और गहरी है, बल्कि इसका इस्तेमाल इजरायली सैनिकों के शवों को छिपाने और आतंकी गतिविधियों के संचालन के लिए किया जा रहा था।
क्या है यह सुरंग? IDF की स्पेशल याहलोम कॉम्बैट इंजीनियरिंग यूनिट और शायेत 13 नेवल कमांडो यूनिट ने इस सुरंग को खोज निकाला है। यह मार्ग 7 किलोमीटर से अधिक लंबा और जमीन से 25 मीटर गहरा है। इसमें करीब 80 कमरे बनाए गए हैं, जिन्हें हमास के शीर्ष कमांडर अपने बेस के तौर पर इस्तेमाल करते थे।
कहां से गुजरती है यह शैतानी सड़क ? हैरत की बात यह है कि आतंकियों ने इस सुरंग का जाल घनी आबादी वाले राफा इलाके के नीचे बिछाया था। ये सुरंग UNRWA (संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी) के कैंपस, मस्जिदों, क्लीनिकों और किंडरगार्टन जैसी संवेदनशील जगहों के ठीक नीचे से होकर गुजरती है। इसका इस्तेमाल हथियार रखने, हमले की योजना बनाने और लंबी अवधि तक छिपने के लिए किया जाता था।
लेफ्टिनेंट हैदर गोल्डिन का दफन राज इसी सुरंग में 2014 के युद्ध के दौरान मारे गए इजरायली लेफ्टिनेंट हैदर गोल्डिन के शव को दफनाया गया था। हमास ने उस जगह को एक व्हाइट-क्राउन सुरंग का नाम दिया था। इस महीने की शुरुआत में इजराइल ने लंबी मशक्कत के बाद उनके अवशेष बरामद किए।
कमांडर के ठिकाने और गिरफ्तारी सुरंग के भीतर मिले कमरों में हमास के सीनियर कमांडरों के दफ्तर भी थे। इनमें मोहम्मद शबाना का ठिकाना भी शामिल था, जो मई में हमास नेता मोहम्मद सिनवार के साथ मारा गया था।
इजराइली सेना ने इस मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हमास के आतंकी मारवान अल-हम्स को गिरफ्तार किया है। अल-हम्स पर लेफ्टिनेंट गोल्डिन की हत्या में शामिल होने का आरोप है और माना जा रहा है कि उसे उस जगह की सटीक जानकारी थी जहां शव को छिपाया गया था।
गुप्त ऑपरेशन का नतीजा इजराइली सेना के मुताबिक, यह कोई इकलौता अभियान नहीं था, बल्कि पिछले छह महीनों में चलाए गए दर्जनों गुप्त ऑपरेशनों का हिस्सा था। इसका मकसद केवल हमास को खत्म करना नहीं, बल्कि अपने शहीद जवानों के अवशेषों को सम्मानपूर्वक वापस लाना भी है।
⭕️ EXPOSED: A 7+ kilometer Hamas tunnel route that held Lt. Hadar Goldin.
— Israel Defense Forces (@IDF) November 20, 2025
IDF troops uncovered one of Gaza’s largest and most complex underground routes, over 7 km long, ~25 meters deep, with ~80 hideouts, where abducted IDF officer Lt. Hadar Goldin was held.
The tunnel runs… pic.twitter.com/GTId75CvYw
EPFO का बड़ा तोहफा: अब WhatsApp पर मिलेगा PF बैलेंस, ₹1,000 तक के पुराने क्लेम होंगे ऑटोमैटिक!
बिहार: भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय MLC पर संकट, जन सुराज जाएगी हाईकोर्ट
विदेश से आदेश मिला था कि दंगे के दिन ही रैली करो, अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला
बुलेटप्रूफ कांच के पीछे अमिताभ बच्चन: फैंस की एक झलक के लिए मची होड़
गाजा का पाताल लोक : हमास की 7 किमी लंबी सुरंग का पर्दाफाश, 80 कमरों में छिपा था खौफनाक राज
शकुनि खेल रहा पासा, ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस : तेजस्वी का तीखा हमला
टीम इंडिया ने रचा इतिहास: एक साल में 400 छक्के जड़ने वाली दुनिया की पहली टीम बनी भारत
IND A vs NZ A: दूसरे दिन इन 5 सितारों पर टिकी निगाहें, क्या पलट पाएंगे मैच की तस्वीर?
ग्लेन फिलिप्स का करिश्माई प्रदर्शन: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
आजम खान पर गरमाई सियासत: भ्रष्टाचार के आरोपों पर घिरे, केशव मौर्य ने अखिलेश यादव की भी जांच की मांग की