केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली में कांग्रेस की चलो दिल्ली रैली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जानबूझकर 1 नवंबर को रैली आयोजित की, जो 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी है।
जख्मों पर नमक छिड़कने का काम अमित शाह ने कहा कि 1 नवंबर 1984 को कांग्रेस द्वारा भड़काए गए दंगों में हजारों सिखों की हत्या हुई थी। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह राजीव गांधी ने कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है , उसी तरह उनके बेटे राहुल गांधी ने आज रैली कर पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़का है।
व्यापारियों को 25 हजार करोड़ का नुकसान गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने व्यापारियों के हितों की अनदेखी की। उन्होंने कहा, हमने राहुल गांधी से अनुरोध किया था कि वे दीपावली के आसपास रैली न करें, क्योंकि इससे दिल्ली के होलसेल मार्केट में व्यापार ठप हो जाएगा। कांग्रेस ने हमारी मिन्नतें नहीं सुनी और 25 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का नुकसान कराया।
विदेश से मिले थे आदेश शाह ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ऐसा लगता है कि विदेश से आदेश आया था कि रैली उसी दिन आयोजित की जाए, जिस दिन हजारों सिखों को जिंदा जला दिया गया था। गुरुओं की इस धरती से मैं इस घिनौनी कोशिश की कड़ी निंदा करता हूं। भारत और पंजाब इसे कभी नहीं भूलेंगे।
दंगाइयों को जेल भेजने का दावा मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शाह ने कहा, जब हम सत्ता में आए, तो हमने दंगों से जुड़े सभी मामले फिर से खोले। पीड़ितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और यह सुनिश्चित किया कि कांग्रेस के जिम्मेदार नेताओं को जेल भेजा जाए।
अगले तीन चुनावों तक खाता नहीं खुलेगा अमित शाह ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा, मेरी बात याद रखिएगा, कांग्रेस का अगले तीन चुनावों तक कोई खाता खुलने वाला नहीं है। देश की जनता कांग्रेस के इस कृत्य को देख रही है और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
बता दें कि कांग्रेस की इस रैली के विरोध में भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा शुरू की है, जिसमें स्मृति ईरानी और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं।
#WATCH | Chandigarh: Union Home Minister Amit Shah says, Look at the Congress party: just as Rajiv Gandhi once remarked that when a big tree falls, the earth shakes, his son, Rahul Gandhi, has organised a major rally in Delhi today—effectively rubbing salt into the wounds of… https://t.co/gdruHEusaJ pic.twitter.com/tCMUcS4soX
— ANI (@ANI) November 1, 2026
कनॉट प्लेस की बंदी पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी ने BJP पर मढ़ा व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप
दिल्ली रैली: राहुल गांधी की व्यापारियों से अपील, कहा- प्रदर्शन के साथ थोड़ी खरीदारी भी करें
एक ही किचन, तीन गैस सिलेंडर: लड़कियों के शेयरिंग अंदाज ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
रिलायंस फाउंडेशन का बड़ा कदम: कर्जत में बनेगा अनंत आश्रय , 15,000 लोगों को मिलेगा नया घर और सहारा
दिल्ली की महारैली और 10,000 करोड़ का नुकसान: क्या दीवाली के सीजन में व्यापारियों की कमर टूट गई?
IND vs NZ: क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन और गांगुली का बड़ा रिकॉर्ड?
10 साल बाद टेस्ट क्रिकेट का नया किंग : ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ साउथ अफ्रीका बनी नंबर-1
गाजा का पाताल लोक : हमास की 7 किमी लंबी सुरंग का पर्दाफाश, 80 कमरों में छिपा था खौफनाक राज
क्वाड चीन के खिलाफ नहीं, आपसी सहयोग का मंच: मार्को रुबियो
नोएडा मुठभेड़: रणदीप भाटी गैंग का 50 हजार का इनामी शूटर ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल