अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्वाड (QUAD) को लेकर वैश्विक चिंताओं पर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह समूह किसी देश के खिलाफ बनाया गया गठबंधन नहीं है।
साझा हितों पर आधारित सहयोग रुबियो के अनुसार, क्वाड का उद्देश्य चीन या किसी अन्य देश का विरोध करना बिल्कुल नहीं है। यह चार देशों (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के बीच साझा हितों और सिद्धांतों को मजबूत करने का एक मंच है।
उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि समूह के भीतर कुछ देशों की गतिविधियों और व्यवहार को लेकर चिंताएं जताई जाती हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इन चिंताओं का आधार संबंधित देश की गतिविधियां हैं, न कि किसी देश को निशाना बनाने की मंसा।
भारत और तुर्किये की भूमिका सराहनीय समुद्री सुरक्षा और वैश्विक व्यापार पर बात करते हुए रुबियो ने काला सागर (Black Sea) का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वहां अनाज की आपूर्ति बाधित होने से वैश्विक खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
इस चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने भारत और तुर्किये की सराहना की। रुबियो ने बताया कि दोनों देशों ने अनाज की सुचारु ढुलाई के लिए नए और रचनात्मक सुझाव दिए हैं, जिस पर चर्चा चल रही है।
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ी चुनौती होर्मुज जलडमरूमध्य को काला सागर से भी अधिक चुनौतीपूर्ण बताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुद्री परिवहन की सुरक्षा के लिए अमेरिका ने अन्य देशों से सहयोग मांगा था, लेकिन प्रतिसाद बेहद सीमित रहा है।
रुबियो ने स्वीकार किया कि इस क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने की अधिकांश जिम्मेदारी फिलहाल अमेरिका के कंधों पर ही है, क्योंकि अन्य देशों के पास वहां सैन्य बल तैनात करने की सीमित क्षमता है।
#WATCH | On Quad, US Secretary of State Marco Rubio says, ...Quad is not an anti-China or anti-anybody coalition...
— ANI (@ANI) October 31, 2026
The Quad is not against anybody. It s not a format that exists to oppose any country. To the extent that we express concerns within the Quad, those concerns are… pic.twitter.com/PC1HVbTTo2
गांधी परिवार ने बार-बार लोकतंत्र की हत्या की : 1984 दंगों की बरसी पर CM रेखा गुप्ता ने कांग्रेस को घेरा
क्वाड की हुंकार: अटलांटा में जयशंकर ने चीन को घेरा, हिंद-प्रशांत में सुरक्षा पर बनी सहमति
2029 में फिर लाल किले पर मोदी: बीजेपी का हुंकार, विपक्ष को दिया बनाना रिपब्लिक वाला जवाब
विदेशी धरती पर गुपचुप मुलाकात : विपक्ष पर बरसे PM मोदी, देश तोड़ने की साजिश का लगाया आरोप
मौत के मुहाने पर थी युवती, सोलर पैनल पर अटकते ही फरिश्तों ने बचाई जान
IPL 2027: ऑक्शन से पहले CSK करेगी बड़ा बदलाव, इन 5 फ्लॉप खिलाड़ियों की टीम से होगी छुट्टी!
हमें सुधार की जरूरत है... हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, बताई हार की असली वजह
कांग्रेस की रैली या कॉमेडी शो? खरगे के चुप बैठो, वरना 1 घंटे भाषण दूंगा वाले बयान पर सोशल मीडिया में लगे ठहाके
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का सपना हुआ साकार: फैक्ट्री से आई पहली झलक, जानें कब दौड़ेगी पटरियों पर
चक्रवात अर्नब के बाद फिर मुसीबत! बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ नया तूफानी सिस्टम , ISRO की तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता