भारत की पहली बुलेट ट्रेन का सपना अब हकीकत में बदल रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु स्थित BEML फैक्ट्री का दौरा कर स्वदेशी बुलेट ट्रेन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेन के निर्माण का एक वीडियो साझा करते हुए देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की पहली झलक दिखाई है।
आत्मनिर्भर भारत का दम यह बुलेट ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन के तहत पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से तैयार की जा रही है। रेल मंत्री के अनुसार, ट्रेन का पहला बॉडी फ्रेम बनकर तैयार हो गया है और अब इसे स्क्वीज टेस्ट (दबाव परीक्षण) के लिए भेजा गया है। अगले साल मई या जून तक यह ट्रेन टेस्टिंग के लिए पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी।
वडोदरा से मुंबई का सफर अब महज 90 मिनट में बुलेट ट्रेन के परिचालन के बाद यात्रा का समय घंटों से सिमटकर मिनटों में रह जाएगा। वर्तमान में वडोदरा से मुंबई जाने में 6 से 7 घंटे का समय लगता है, लेकिन बुलेट ट्रेन के जरिए यह दूरी केवल 90 मिनट में तय की जा सकेगी। टेस्टिंग के सफल होने के 2 से 4 महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
तेजी से चल रहा है काम मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) भारत का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। 508 किलोमीटर लंबे इस गलियारे में 12 स्टेशन होंगे। सरकार का लक्ष्य है कि अगले साल तक सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन शुरू कर दिया जाए। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
जापानी तकनीक, भारतीय निर्माण इस परियोजना में जापान की प्रसिद्ध शिंकानसेन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, अब इसके कोच और बॉडी का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है। यह मेक इन इंडिया अभियान के लिए एक मील का पत्थर है, जो न केवल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि देश में रोजगार और व्यापार के नए अवसरों को भी जन्म देगा।
Turn up the Volume!
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) November 1, 2026
🚅 Bharat’s Bullet Train is taking shape.#Bharat_BulletTrain pic.twitter.com/Ez9FBcKYkb
नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सल से है मुकाबला : PM मोदी ने विपक्ष को बताया अवरोध पक्ष
विदेश से आदेश मिला था कि दंगे के दिन ही रैली करो, अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला
इतिहास रचकर पाकिस्तान बना ट्राई सीरीज का चैंपियन, भारत के 24 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
पीवी सिंधु का जलवा: हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, बनीं चैंपियन
दिल्ली की महारैली और 10,000 करोड़ का नुकसान: क्या दीवाली के सीजन में व्यापारियों की कमर टूट गई?
क्या ज्ञानेश कुमार जाएंगे जेल? रामलीला मैदान से राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा
कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का डबल धमाका: महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण पदक
तबाही की दूसरी लहर: मुरासु चक्रवात का खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से मचाएगा गदर!
भोपाल: बड़े तालाब में मौत को गले लगाने पहुंची युवती, सोलर पैनल ने बचाई जान
हाई-प्रोफाइल पार्टी में मचा हड़कंप: विदेशी शराब के साथ 76 गिरफ्तार, जन्मदिन की रौनक पुलिस ने की फीकी