दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया में धांधली हुई है और भविष्य में इसके गंभीर परिणाम होंगे।
ज्ञानेश कुमार पर बड़ा आरोप राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राहुल ने कहा, मैं जो कहता हूं, वह सच साबित होता है। ज्ञानेश कुमार को हटाया जाएगा और उन्हें जेल जाना होगा।
मोदी-शाह का अस्तित्व इन पर टिका है राहुल गांधी ने मंच से आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के बिना न तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाते और न ही अमित शाह गृह मंत्री बन पाते। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्ष की लड़ाई केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, इसके बाद आगे और भी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
हम नफरत नहीं, मोहब्बत की दुकान चलाने वाले पूरी रैली के दौरान राहुल ने स्पष्ट किया कि विपक्ष किसी व्यक्ति विशेष से नफरत नहीं करता। उन्होंने कहा, हम नरेंद्र मोदी, अमित शाह या ज्ञानेश कुमार से नफरत नहीं करते। हम मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं। मेरे लिए भारत का हर नागरिक धर्म से भी ऊपर है।
अमित शाह पर पलटवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे , राहुल ने तंज कसा। राहुल ने कहा, मैं आपको इसके उलट बताता हूं कि वे कहीं जा ही नहीं सकते। अगर वे जाना भी चाहें, तो हम उन्हें सत्ता से जाने नहीं देंगे।
EVM और चुनावी धांधली का मुद्दा राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में लंबे समय से चुनावों में वोटों की चोरी हो रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि EVM और मतदाता सूची में हेरफेर के जरिए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है।
रोजगार और किसान का हक रैली में राहुल ने देश की आर्थिक विषमता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश की अधिकांश संपत्ति कुछ चुनिंदा हाथों में है, जबकि किसान को उसकी मेहनत का दाम नहीं मिल रहा और युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा होना चाहिए जहां हर व्यक्ति को बराबरी का हक मिले, ठीक वैसे ही जैसे शिव की बारात में हर जीव के लिए जगह होती है।
#WATCH | INDIA bloc mega rally | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, We do not hate Narendra Modi, Amit Shah or Gyanesh Kumar. We are people who open the shop of love, not hatred. We are people of non-violence. For me, there is no enemy. Neither Narendra Modi, nor Amit Shah,… pic.twitter.com/dJrFG2ACct
— ANI (@ANI) November 1, 2026
इलेक्ट्रिक कार से पदभार संभालने पहुंचे नए वायुसेना प्रमुख, जानिए क्या है इस खास सवारी की खूबियां
लखनऊ स्पा सेंटर में पत्नी को देख भड़का पति, घर वापस ले जाने के लिए हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
शालीमार बाग की बदली तस्वीर: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी 4 बड़ी नागरिक सौगातें
महादेव बेटिंग ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से भारत लाकर CBI ने कसा शिकंजा
तमिलनाडु दिवस: सीएम विजय और पीएम मोदी ने दी बधाई, विरासत को सहेजने का लिया संकल्प
पीवी सिंधू का जलवा: जर्मनी में जीता हाइलो ओपन खिताब, शानदार फॉर्म जारी
गांधी परिवार ने बार-बार लोकतंत्र की हत्या की : 1984 दंगों की बरसी पर CM रेखा गुप्ता ने कांग्रेस को घेरा
सोनीपत: तीन बच्चों को मौत के घाट उतार खुद फांसी पर झूली माँ, घर में मिले 4 शवों ने दहलाया इलाका
दिल्ली की महारैली और 10,000 करोड़ का नुकसान: क्या दीवाली के सीजन में व्यापारियों की कमर टूट गई?
IND vs NZ: आखिरी टी-20 मैच के बाद टीम इंडिया से हो सकती है इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी!