पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहने वाले लोग अक्सर खर्च कम करने के लिए फ्लैट या रूम शेयर करते हैं। सामान्य तौर पर रूममेट्स के बीच हर चीज साझा (Share) की जाती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है।
किचन में दिखा अनोखा नज़ारा वायरल वीडियो में एक फ्लैट के किचन का नजारा दिखाया गया है। वीडियो में एक युवक की आवाज सुनाई दे रही है, जो किचन की स्थिति देखकर हैरान है। वहां एक या दो नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग गैस स्टोव रखे हुए हैं। साथ ही, तीन अलग-अलग गैस सिलेंडर भी मौजूद हैं।
मेरा सामान मत छुओ वाली पॉलिसी सिर्फ गैस ही नहीं, बल्कि किचन के बर्तन और अन्य सामान भी तीनों लड़कियों ने अपनी-अपनी जगह पर अलग-अलग बांट रखे हैं। युवक ने वीडियो में कमेंट करते हुए कहा कि जहां लड़कों को शेयरिंग इज केयरिंग सिखाया जाता है, वहीं इन लड़कियों का मंत्र है— “यह मेरा सिलेंडर है, यह मेरा चूल्हा है और मेरे बर्तनों को छुओ भी मत।”
वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस यह वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया लहजे में लिखा गया है, मेरे बर्तन मत छुओ। हालांकि, इसे लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सुरक्षा को लेकर चिंता जहां कुछ लोग इसे लड़कियों की आत्मनिर्भरता और विवाद से बचने का तरीका बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे खतरनाक बताया है। नेटिजन्स का कहना है कि एक छोटे से फ्लैट के किचन में तीन गैस सिलेंडर रखना किसी बड़े हादसे को न्यौता देने जैसा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो किस शहर का है, लेकिन किचन की यह अजीबोगरीब बाउंड्री इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
Boys were taught, “Sharing is caring.” ❤️
— The Forgotten ‘Man’ 👨⚖️ (@SamSiff) September 4, 2026
Meanwhile, girls:
“This is my gas cylinder.
This is my stove.
This is my cookware.
And don’t touch my utensils.” 😂
Three girls, one apartment — but apparently three completely independent kitchens.
If this is how “independence” looks… pic.twitter.com/zyXBXZUUcN
गांधी परिवार ने बार-बार लोकतंत्र की हत्या की : 1984 दंगों की बरसी पर CM रेखा गुप्ता ने कांग्रेस को घेरा
राम चरण और सुकुमार की फिर से मची धूम, RC17 का प्री-लुक पोस्टर रिलीज
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026: ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर अफगानिस्तान बना नया चैंपियन
‘वैमनस्य और ईर्ष्या का गठबंधन है इंडी’: JDU का विपक्ष पर बड़ा हमला
IND vs NZ: क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन और गांगुली का बड़ा रिकॉर्ड?
अब वाराणसी से दिल्ली का सफर होगा और भी खास: वंदे भारत स्लीपर का आगाज
अमरावती में उड़ान भरेगी एयर इंडिया की पहली स्वदेशी फ्लाइंग एकेडमी, DGCA से मिली मंजूरी
# तुम्हारे वाले तीन जगह से टेढ़े हैं... , भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से गरमाया विवाद
हम इंसान नहीं, जानवर हैं : पिता आजम खान की गिरफ्तारी पर छलका बेटे अब्दुल्ला का दर्द
कनॉट प्लेस की बंदी पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी ने BJP पर मढ़ा व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप