बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। करैरा में एक कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की मुद्रा और स्वरूप को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अब इस मामले ने राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है।
कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना कर रहे थे। उन्होंने कहा, तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, वे तीन जगह से टेढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने भगवान कृष्ण के खड़े होने की मुद्रा की नकल करते हुए कहा, पांव के ऊपर पांव, कमर लचकाए, खपड़िया ऐसी करे... उन्होंने इसे हंसी-मजाक के लहजे में पेश किया और भगवान राम के स्वरूप को सीधा बताते हुए महिमामंडन किया।
धीरेंद्र शास्त्री ने केवल स्वरूप ही नहीं, बल्कि अयोध्या और वृंदावन की भी तुलना की। उन्होंने कहा कि उनके वाले (राम) का नाम भी सीधा है, चलना भी सीधा है और धाम (अयोध्या) भी सीधा है। बंसी बजाने को लेकर की गई उनकी टिप्पणी से भी भक्त आहत हैं। आलोचकों का कहना है कि भगवान कृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा एक दिव्य स्वरूप है, न कि मजाक का विषय।
इस बयान के बाद यादव समाज के नेता दामोदर यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूरे प्रदेश में उनके पुतले जलाने और उनकी कथाओं का बहिष्कार करने की अपील की है। यादव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम उन्हें सुधारने का काम भी करेंगे।
दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाया कि उनकी सनातन एकता यात्रा और कथाओं को जनता का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया, यात्रा के फ्लॉप होने की फ्रस्ट्रेशन में शास्त्री इस तरह के विवादित बयान दे रहे हैं ताकि वे सुर्खियों में बने रहें।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद दो गुट बन गए हैं। जहां कुछ लोग इसे आस्था पर प्रहार मान रहे हैं, वहीं शास्त्री के समर्थक इसे कटाक्ष की श्रेणी में देख रहे हैं। फिलहाल, इस बयान ने सनातन धर्म के भीतर ही एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है।
*ये हैं धीरेन्द्र शास्त्री जो हिंदू राष्ट्र बनाने का पुरजोर समर्थन करते हैं लेकिन हिदुओं के देवी देवताओं पर ऐसी घटिया टिप्पणी करते हैंl pic.twitter.com/hboPQNrTL4
— Shilpi Yadav (@ShilpiY80701116) November 1, 2026
फिन एलन का सुपरमैन कैच और थर्ड अंपायर का वो फैसला: ईशान किशन को कैसे मिला जीवनदान?
महंगाई का झटका: आज से दूध-दही हुआ महंगा, जानें नई कीमतें
अमित शाह की छाते वाली फोटो, चार शब्द और यूपी की सियासत में सियासी भूचाल
21वीं मंजिल तक सिर पर ईंटें, लिफ्ट चालू पर मजदूरों के लिए नो एंट्री
टीम इंडिया ने रचा इतिहास: एक साल में 400 छक्के जड़ने वाली दुनिया की पहली टीम बनी भारत
सियासी गलियारों में हलचल: CJP की दिवाली पार्टी में दिखे विपक्षी दिग्गज, क्या बन रहा है नया समीकरण?
अलविदा AC-पंखे! नवंबर की शुरुआत में बदलेगा मौसम, 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
रामलीला मैदान में महारैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव, समर्थकों से की ये खास अपील
भोपाल: मौत के मुहाने पर खड़ी थी युवती, सोलर पैनल पर अटकी जान और फिर फरिश्ता बनकर पहुंचे गोताखोर
आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान: स्थापना दिवस पर PM मोदी ने की MP के विकास की सराहना