दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज एक अनोखा राजनीतिक नजारा देखने को मिला। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक मॉक पार्लियामेंट (सांकेतिक संसद) का आयोजन किया, जिसे उन्होंने जन महाभियोग का नाम दिया है।
इस आयोजन को बिल्कुल वास्तविक लोकसभा की तर्ज पर तैयार किया गया था। इसमें एक केंद्रीय डायस और स्पीकर के लिए जगह बनाई गई है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इस सत्र की अध्यक्षता की। इस सांकेतिक सदन में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत 19 विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मांग की कि CEC ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए। खरगे ने 2023 के उस कानून को रद्द करने की भी मांग की है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को राष्ट्रपति के बराबर शक्तियां दी गई हैं। इसके अलावा, संसद की अनुमति के बिना फॉर्म-6 में बदलाव और वोटर लिस्ट से नाम हटाने के दावों पर भी तीखा विरोध जताया गया।
संवैधानिक प्रक्रिया के तहत महाभियोग संसद में प्रस्ताव लाकर, निर्धारित नियमों और बहुमत के जरिए लाया जाता है, जिससे किसी संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी को हटाया जा सकता है।
इसके उलट, जन महाभियोग केवल एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन है। इसका उद्देश्य जनता और सरकार के बीच अपनी चिंताओं को रखना और अधिकारी के खिलाफ पद छोड़ने का दबाव बनाना है। हालांकि, कानूनी रूप से इस आयोजन के जरिए किसी अधिकारी को सीधे पद से बर्खास्त नहीं किया जा सकता।
विपक्ष के इस कदम पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने इसे हस्यास्पद बताते हुए एक मजाक करार दिया है। सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष का काम संसद में सार्थक चर्चा करना है, लेकिन वे बार-बार सदन की कार्यवाही बाधित करने के बाद अब मॉक पार्लियामेंट के नाम पर तमाशा कर रहे हैं।
यह आयोजन देश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक ओर विपक्ष इसे लोकतंत्र बचाने की कवायद बता रहा है, वहीं सरकार इसे सिरे से खारिज कर रही है।
India is going through a critical period. We have to ensure that democracy prevails in this country. For that, Gyanesh Kumar and his company must go.
— Congress (@INCIndia) October 31, 2026
: CPI MP P. Sandosh Kumar ji at the Public Impeachment of CEC Gyanesh Kumar
📍 Delhi pic.twitter.com/Pdo8t88vhh
भोपाल: बड़े तालाब में छलांग लगाने ही वाली थी युवती, सोलर पैनल पर अटकी; गोताखोर ने ऐसे बचाई जान
वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर दिनेश कार्तिक का बड़ा दांव, बताया किसे बाहर बिठाकर मिलेगा मौका
भोपाल: बड़े तालाब में छलांग लगाने ही वाली थी युवती, सोलर पैनल पर अटकी तो फरिश्ता बनकर पहुंचे गोताखोर
हैमिल्टन में जीत की तलाश: क्या सेडॉन पार्क में इतिहास बदल पाएगी टीम इंडिया?
बदल जाएगी टाइमिंग! भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सुबह जल्दी उठना होगा फैंस को, नोट कर लीजिए नया शेड्यूल
बिग बॉस 20: कनिका मान ने बयां किया खौफनाक अतीत, एक्स-बॉयफ्रेंड की हिंसा से कांप उठे घरवाले
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, नई पारी का किया ऐलान
अरुणाचल में सियांग बांध पर संग्राम: क्यों अपने ही घर को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे स्थानीय लोग?
इंडिया गठबंधन की रैली से AAP ने किया किनारा, संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से स्तब्ध बॉलीवुड, संजय दत्त बोले- तुम्हारा सपना कांटे 2 जरूर पूरा करूंगा