आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार अपने पुराने चेहरों पर दांव खेलते हुए जीत की नींव मजबूत करने की कोशिश की है।
भगवंत मान फिर धूरी से ठोकेंगे ताल पार्टी की ओर से जारी सूची में सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री भगवंत मान का है। वह अपनी मौजूदा सीट धूरी से ही दोबारा चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं, जिस पर आज पीएसी (PAC) ने औपचारिक मुहर लगा दी।
जेल में बंद मंत्री पर भी भरोसा खास बात यह है कि पार्टी ने विवादों के बावजूद अपने मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों पर भरोसा जताया है। लुधियाना पश्चिम से जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को फिर से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, नकोदर से इंदरजीत कौर, बटाला से शैरी कलसी और अजनाला से कुलदीप धालीवाल जैसे दिग्गज नेता भी सूची में शामिल हैं।
सर्वे और फीडबैक बना जीत का आधार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से जनता के फीडबैक और सर्वे के आधार पर किया गया है। पार्टी का जोर अपने पांच साल के विकास कार्यों और सकारात्मक राजनीति पर होगा। मान ने कहा कि हम जनता के बीच जाकर अपने काम का हिसाब देंगे।
37 मौजूदा विधायक फिर मैदान में इस पहली सूची में पार्टी ने 37 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर अपनी रणनीति साफ कर दी है कि वे अपने पुराने योद्धाओं पर ही भरोसा कर रहे हैं। बदलाव के बजाय पार्टी ने निरंतरता को तरजीह दी है।
रणनीति: अब महिलाओं पर रहेगा फोकस केवल प्रत्याशियों की घोषणा ही नहीं, बल्कि आप ने जमीनी स्तर पर चुनावी मोर्चा भी संभाल लिया है। हर विधानसभा क्षेत्र में छह-छह सेक्टर इंचार्ज तैनात किए जा रहे हैं। साथ ही, 1 नवंबर से मावां-धीयां सत्कार योजना के जरिए महिला स्वयंसेविकाओं को सक्रिय किया जाएगा, ताकि महिला मतदाताओं तक सीधी पहुंच बनाई जा सके।
*The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidates for the Punjab Legislative Assembly Elections, 2027. pic.twitter.com/dsbqLTNwLa
— AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2026
रामलीला मैदान रैली से पहले सियासी हलचल: ममता बनर्जी ने की अभिजीत दीपके से मुलाकात, कहा- मुझे इन पर गर्व है
कैप्सूल खाकर करता है जबरदस्ती , पत्नी का दर्दनाक खुलासा; पति की दरिंदगी से दहला ग्वालियर
अटलांटा में जयशंकर का डिप्लोमेसी मिशन : होर्मुज जलडमरूमध्य से लेकर कनाडा तक, इन बड़े मुद्दों पर टिकीं नजरें
11 साल पुरानी अदावत, एक ही मंच पर सोनिया और स्वामी! क्या खड़गे ने टाल दिया आमना-सामना?
नासिक में सिंहस्थ कुंभ 2026-28 का आगाज: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया धर्मध्वजारोहण
महाभियोग का सच: क्या राष्ट्रपति से लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त तक सबको हटाना एक जैसा है?
पंजाबियों को मत सिखाओ : दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का सीजेपी पर तीखा प्रहार
21वीं मंजिल तक सिर पर ईंटें, लिफ्ट चालू पर मजदूरों के लिए नो एंट्री
मनीषा भनवाला ने रचा इतिहास: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
राष्ट्रीय एकता दिवस: लौह पुरुष सरदार पटेल को देश का नमन, PM मोदी ने केवड़िया में दी पुष्पांजलि