उत्तराखंड के आसमान में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के करीब 66 मिनट बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत की पहाड़ियों से टकरा गया। इस दुखद हादसे में पायलट समेत सवार सभी 6 लोगों की जान चली गई।
संपर्क टूटा और फिर सन्नाटा पसर गया हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) ने दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी। सब कुछ सामान्य था, लेकिन उड़ान के महज 16 मिनट बाद ही इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर का ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद हो गया। दोपहर 2:20 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने पहाड़ी से धुआं और तेज धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद मलबे का पता चला।
मौसम का मिजाज और अचानक मौत उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के अनुसार, उड़ान भरते समय मौसम साफ था। हालांकि, जोशीमठ घाटी में अचानक मौसम ने करवट ली। घने बादल, तेज बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने विजिबिलिटी को शून्य के करीब पहुंचा दिया। माना जा रहा है कि अचानक बिगड़े मौसम ने पायलट को संभलने का मौका नहीं दिया।
क्यों जानलेवा है यह हवाई रूट? बद्रीनाथ से देहरादून का मार्ग हिमालय की बेहद चुनौतीपूर्ण और संकरी घाटियों से होकर गुजरता है। बद्रीनाथ हेलीपैड 10,300 फीट की ऊंचाई पर है, जबकि देहरादून 2,800 फीट पर। इस रूट पर हेलीकॉप्टर को बहुत कम समय में ऊंचाई में भारी बदलाव से गुजरना पड़ता है।
पहाड़ी इलाकों में मौसम का पल-पल बदलना और घने कोहरे का अचानक छा जाना इस मार्ग को बेहद संवेदनशील बनाता है। फिलहाल, हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे का शिकार हुए पांच यात्री कर्नाटक के बताए जा रहे हैं।
*As per the information received from the Uttarakhand State Emergency Operations Centre (SEOC), a civil helicopter operated by Trans Bharat Aviation, carrying one pilot and five passengers from Karnataka, crashed at approximately 2:00 PM today in the hilly terrain of the Hathi… pic.twitter.com/nfUy3iItys
— ANI (@ANI) October 30, 2026
पहले लिफाफा खुला, फिर डील हुई: IDBI बैंक-फेयरफैक्स के ₹53,000 करोड़ के सौदे पर क्यों उठ रहे सवाल?
रामायण को बिना कट मिली U सर्टिफिकेट, जानें कितनी लंबी होगी रणबीर कपूर की फिल्म
WhatsApp का धमाकेदार अपडेट: ग्रुप चैट अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, ये 4 नए फीचर्स बदल देंगे आपका अनुभव
मोहब्बत की मिसाल: 7 साल कोमा में रही प्रेमिका, होश आते ही अस्पताल में भर दी मांग
जेडीयू में सब ठीक नहीं? नीरज कुमार के तेवर और संजय झा का डैमेज कंट्रोल
लिस्ट बन रही है, कोई बचेगा नहीं : अभिषेक बनर्जी की पुलिस अधिकारियों को सीधी चेतावनी
पार्किंग सेंसर की बीप बनी आग की वजह: पड़ोसी ने महिला वकील की कार फूंकी, फिर इत्मीनान से बनाया वीडियो
पिता-बेटी के निकाह का वायरल वीडियो निकला फर्जी , सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप
यहूदी धर्मगुरु मिजराही की हिंदुओं पर अभद्र टिप्पणी, गोमूत्र और भारतीय डॉक्टरों का उड़ाया मजाक
वोटर लिस्ट से गायब हैं 47 लाख नाम? चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, अब 25 नवंबर तक करें आवेदन