गुजरात के मोरबी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने मामूली बात से चिढ़कर अपनी पड़ोसी महिला वकील की कार को आग के हवाले कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागा नहीं, बल्कि जलती हुई कार का वीडियो बनाता रहा।
यह घटना मोरबी के वाघपारा इलाके की है। वकील पुष्पा भट्ट की मारुति स्विफ्ट कार उनके सहयोगी के घर के बाहर खड़ी थी। बीते बुधवार (28 अक्टूबर) की शाम करीब 4:44 बजे आरोपी शिखर जयेशभाई गोहेल वहां पहुंचा। उसने गाड़ी पर ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) छिड़का और माचिस से आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों से घिर गई।
आरोपी की दरिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी में आग लगाने के बाद वह मौके से फरार होने के बजाय वहीं खड़ा रहा। उसने अपने मोबाइल फोन से जलती हुई कार का वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद वह आराम से पास में खड़ी दूसरी कार में बैठकर वहां से निकल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह महिला की कार के पार्किंग सेंसर से निकलने वाली बीप की आवाज से बेहद परेशान था। चूंकि दोनों पड़ोसी हैं, इसलिए महिला की गाड़ी अक्सर उसके घर के पास ही पार्क रहती थी। बार-बार बजने वाले सेंसर के अलार्म ने आरोपी के मन में इतनी नफरत भर दी कि उसने पेट्रोल डालकर गाड़ी ही जला दी।
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का इंजन और केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस घटना में करीब 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। महिला वकील की शिकायत पर मोरबी सिटी ए डिवीजन पुलिस ने आरोपी शिकर गोहेल के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
गुजरात के Morbi शहर के वाघपारा इलाके में कार के पार्किंग सेंसर की आवाज से चिढ़कर पड़ोसी शिखर गोयल ने महिला वकील पुष्पा भट्ट की खड़ी गाड़ी में आग लगा दी.
— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) October 29, 2026
मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार घर के पास पार्क थी. गाड़ी का अलार्म किसी के संपर्क में आने पर बार-बार बीप कर रहा था.
इस आवाज से… pic.twitter.com/V7kESjeNKg
OnePlus यूजर्स की बल्ले-बल्ले: तय समय से पहले मिला ColorOS 17 अपडेट, जानें क्या है खास
छठ से पहले यमुना में मनोज तिवारी की डुबकी, केजरीवाल को दिया रियल टेस्ट का चैलेंज
बेटा, हाथ दुख जाएगा... : बनासकांठा रैली में भाषण रोककर पीएम मोदी ने जीता सबका दिल
दिल्ली-NCR में सांस लेना होगा आसान: 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
हमने ऐसा ही किया... : न्यूजीलैंड के कप्तान ने बताया टीम इंडिया की कमजोरी का राज
ठाणे में ड्रग्स का बड़ा खेल: मुंब्रा से 1.5 करोड़ की MD के साथ 5 विदेशी गिरफ्तार
यमुना में मनोज तिवारी की डुबकी: बोले- डेढ़ साल में आधी नदी हुई साफ
मतदाता सूची अपडेट का मौका बढ़ा: महाराष्ट्र-दिल्ली समेत 6 राज्यों में बदली फाइनल लिस्ट की तारीखें
मिलावटखोरों की शामत: अब दुकान पर ही खुद परखें शुद्धता, प्रशासन का बड़ा एक्शन
आगरा में नगर निगम का बुलडोजर और व्यापारियों से हिंसक झड़प: क्या कार्रवाई के नाम पर मनमानी जायज है?