भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की समयसीमा में बदलाव किया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और नगालैंड में अब नागरिक अधिक समय तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
महाराष्ट्र: 13 नवंबर तक दर्ज होंगे दावे महाराष्ट्र में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या सुधार के लिए दावे और आपत्तियां अब 13 नवंबर 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। पहले यह समयसीमा 26 अक्टूबर थी। इन दावों का निपटारा 25 नवंबर तक पूरा किया जाएगा और अंतिम सूची 30 नवंबर को जारी होगी।
दिल्ली में 22 दिसंबर को आएगी फाइनल लिस्ट दिल्ली के मतदाताओं को विशेष राहत देते हुए आयोग ने दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तय की है। आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी। दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
हरियाणा और आंध्र प्रदेश का कार्यक्रम हरियाणा और आंध्र प्रदेश में दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए 20 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। दोनों राज्यों में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
तेलंगाना और नगालैंड में कब जारी होगी सूची? तेलंगाना में आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 26 नवंबर तक चलेगी, जबकि नगालैंड में यह 25 नवंबर तक पूरी होगी। इन दोनों राज्यों में भी अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को ही सार्वजनिक कर दी जाएगी।
आयोग के सख्त निर्देश निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, स्थानीय राजनीतिक दलों को भी इस बदलाव की लिखित जानकारी देने को कहा गया है ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में छूटे नहीं।
PHOTO | ECI has extended the timeline for special intensive revision of electoral rolls in six states and Union Territories.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 29, 2026
The schedules were revised for Nagaland, Telangana, Andhra Pradesh, Haryana, Maharashtra and Delhi. pic.twitter.com/XrzDcPWUs5
रामायण के प्रीमियर पर छाए रावण! यश के सीने पर सजे 10 सिरों वाले ब्रोच ने लूटी महफिल
IND vs NZ: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें चौथे T20I की टाइमिंग और लाइव प्रसारण की पूरी जानकारी
दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट कर लें चेक!
शुभमन गिल से लेकर पीवी सिंधु तक: क्या है वह रहस्यमयी टेंपल डिवाइस जो खिलाड़ियों की थकान मापता है?
ईडन पार्क में रनों की सुनामी: चौथे टी20 में गेंदबाजों की खैर नहीं, क्या 4-0 से सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
मुंबई इंडियंस का जलवा: IPL की बनी सबसे महंगी टीम, 20 हजार करोड़ के पार पहुंची वैल्यू
महाराष्ट्र बना जापान का नया पावरहाउस: निवेश और तकनीक के लिए मुंबई में मंथन
बिहार म्यूजियम का डंका: पेरिस और न्यूयॉर्क के दिग्गजों को पछाड़कर दुनिया के टॉप 10 में शामिल
दिल्ली की इको-फ्रेंडली रफ्तार देखेंगे तमिलनाडु के युवा: CM रेखा गुप्ता ने किया स्वागत
गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव: मेरे 1 को 4 बनाया गया , हार के बाद निर्दलीय प्रत्याशी का सनसनीखेज आरोप