बिहार की राजधानी पटना स्थित बिहार म्यूजियम ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा मार्गदर्शिका वर्थ अ जर्नी (Worth a Journey) द्वारा जारी दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों की सूची में बिहार म्यूजियम ने नवां स्थान प्राप्त किया है।
वैश्विक दिग्गजों से आगे निकला बिहार खास बात यह है कि इस सूची में बिहार म्यूजियम ने पेरिस के प्रसिद्ध लूव्र (Louvre) और न्यूयॉर्क के द मेट (The Metropolitan Museum of Art) जैसे विश्वस्तरीय संग्रहालयों को पीछे छोड़ दिया है। यह गौरव हासिल करने वाला यह भारत का एकमात्र और एशिया का इकलौता संग्रहालय है।
वास्तुकला का बेजोड़ नमूना पटना के बेली रोड पर स्थित इस संग्रहालय का उद्घाटन 2015 में हुआ था। इसका डिजाइन प्रित्जकर पुरस्कार विजेता जापानी वास्तुकार फुमिहिको माक ने मुंबई स्थित ओपोलिस आर्किटेक्ट्स के साथ मिलकर तैयार किया है। इसे पुराने पटना संग्रहालय की कलाकृतियों को बेहतर तरीके से सहेजने और प्रदर्शित करने के उद्देश्य से बनाया गया था।
इतिहास से लेकर विज्ञान तक का सफर संग्रहालय में प्राचीन भारत से लेकर 1764 तक की ऐतिहासिक कलाकृतियों का अद्भुत संग्रह है। यहाँ मौर्य काल, मुगल काल से लेकर सूर वंश तक के इतिहास को गैलरी के जरिए व्यवस्थित किया गया है।
संग्रहालय की मुख्य आकर्षणों में मौर्य काल की विश्व प्रसिद्ध दीदारगंज यक्षी की मूर्ति, पाल वंश की कुरकिहार बुद्ध की प्रतिमा, कुषाण काल की दुर्लभ शिलाएं, और सूर वंश के दौर के सिक्के शामिल हैं। साथ ही, यहाँ एक समर्पित बाल दीर्घा भी है, जहाँ विज्ञान, लोक कला और संस्कृति से जुड़ी रोचक प्रदर्शनियां बच्चों को आकर्षित करती हैं।
पर्यटकों के लिए जानकारी यदि आप इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक खजाने को देखना चाहते हैं, तो संग्रहालय की मुख्य गैलरी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहती है। वहीं, संग्रहालय परिसर में स्थित रेस्तरां रात 9 बजे तक खुला रहता है, जहाँ पर्यटक अपनी यात्रा के दौरान भोजन का आनंद ले सकते हैं।
*Bihar Museum, Patna, has been ranked 9th globally and 1st in Asia in The World’s 100 Best Museums 2026, a list published by Worth a Journey, an international travel magazine.
— Bihar Tourism (@TourismBiharGov) October 27, 2026
The museum brings together remarkable collections of historical artefacts, sculptures, coins,… pic.twitter.com/6ZyqM051a0
मार्को यानसेन का ऐतिहासिक धमाका: टेस्ट क्रिकेट में बने दुनिया के 5वें सबसे तेज गेंदबाज
सिर पर टांकों के निशान और अदम्य साहस: फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार की कहानी
चक्रवात का कहर: ओडिशा के मंदिर में फंसे 15 लोग, बचाव दल ने बचाई जान
इंडिया गठबंधन को मिला कॉकरोच जनता पार्टी का साथ, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेज हुई घेराबंदी
मोर धान के बाली गिर गे.. तूफान ने ली लाखों की मेहनत, छत्तीसगढ़ी गीत गाकर किसान ने बयां किया दर्द
मऊ में लगेगा महा-रोजगार मेला: देश से लेकर दुबई तक में नौकरी पाने का शानदार मौका
करवा चौथ पर मौसम का मिजाज सख्त: दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ठिठुरन बढ़ने के आसार
एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की करारी हार, सहयोगी डीएमके ने दी आत्मचिंतन की सख्त नसीहत
यूपी MLC चुनाव: अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं को ‘अलर्ट’, कहा- जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही हटें
क्या पाकिस्तान में रक्षा मंत्री सिर्फ नाम के हैं? अपनी ही संसद में ख्वाजा आसिफ की फजीहत