दिल्ली-NCR में बदला मौसम करवा चौथ के दिन दिल्ली-NCR के मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं ने शहर में ठंडक घोल दी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
उत्तर भारत में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 29 से 31 अक्टूबर के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती मंडलों में अच्छी बारिश हो सकती है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं, जिसके बाद पूरे उत्तर भारत में ठंड की दस्तक तेज हो जाएगी।
बिहार, झारखंड और बंगाल में अलर्ट चक्रवाती तूफान का असर बिहार और झारखंड में साफ देखा जा सकता है, जहां बारिश का सिलसिला जारी है। IMD ने 31 अक्टूबर तक इन राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी दी है। पश्चिम बंगाल में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा और झारखंड में 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ओडिशा में भी 2 नवंबर तक बारिश का दौर बने रहने का अनुमान है।
पहाड़ों पर बर्फबारी की आहट उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड—में भी मौसम खराब रहने का अलर्ट है। 2 नवंबर तक इन राज्यों के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला, कुल्लू और चंबा के साथ-साथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे क्षेत्रों में बिजली कड़कने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ेगा।
*VIDEO | Delhi wakes up to cloudy skies and rainfall in some parts of the city. Morning visuals from India Gate, Kartavya Path areas.#DelhiWeather #WeatherUpdate
— Press Trust of India (@PTI_News) October 29, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/Hc2Zq8cz0r
WPL 2027: 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, बनीं लीग की सबसे युवा खिलाड़ी
नागपुर में ढहा बीजेपी का किला: RSS के गढ़ में अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
T20 सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन बाहर
सारा अली खान का केदारनाथ दर्शन मौलाना को पड़ा भारी, जारी हुआ फतवा!
कैंसर की दवाएं 90% तक सस्ती: मरीजों के लिए बड़ी राहत, लेकिन 2.16 लाख के इंजेक्शन पर खामोशी क्यों?
IND vs NZ: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, चोट के बाद मैदान पर लौटे ईशान किशन
महाराष्ट्र MLC चुनाव: महाविकास अघाड़ी की जीत के बाद गरमाई सियासत, शरद पवार गुट ने EVM पर उठाए सवाल
वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिर होगी टक्कर? स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद नई जंग की तैयारी
राइज एंड फॉल 2: गौतम गुलाटी की बदतमीजी देख भड़के वीरेंद्र सहवाग, बीच शो से वॉकआउट कर सिखाया सबक
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल, लसिथ मलिंगा समेत तीन दिग्गज कोचों की छुट्टी