सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार के सिर पर लगे टांकों की लंबी लाइन साफ दिख रही है। ये जख्म उस बहादुरी की गवाही दे रहे हैं, जिसने हवा में 170 यात्रियों की जान बचाई।
क्या हुआ था उस भयावह उड़ान में? घटना 30 सितंबर की है, जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। तभी कॉकपिट में अचानक को-पायलट ने स्मित मच्छार पर हमला कर दिया। मच्छार के सिर पर गंभीर चोट (कंपाउंड डिप्रेस्ड स्कल फ्रैक्चर) आई।
हमले के कारण विमान 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 फीट नीचे गिर गया। खून से लथपथ होने और असहनीय दर्द के बावजूद, स्मित मच्छार ने अपना होश नहीं खोया। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे चालक दल के सदस्य अंदर आए और हमलावर को काबू कर लिया।
सुरक्षित लैंडिंग और जांबाजी गंभीर रूप से घायल मच्छार के बाद, अन्य पायलटों ने कमान संभाली और विमान को सुरक्षित सऊदी अरब के ताबुक में लैंड कराया। स्मित मच्छार को पहले ताबुक और फिर इलाज के लिए अबू धाबी ले जाया गया। उनकी तत्परता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
दुनिया भर में मिल रहा सम्मान इस जांबाजी के लिए स्मित मच्छार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने उन्हें अपने प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने उनके साहस को सलाम किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी की सराहना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मित मच्छार को सच्चा हीरो कहा है। गुजरात सरकार ने उन्हें विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड से नवाजा है। इसके अलावा, इजराइल सरकार ने भी उन्हें नागरिक बहादुरी के लिए प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड देने का प्रस्ताव रखा है।
सोशल मीडिया पर लोग मच्छार के जख्मों की तस्वीरों को देखकर उनकी तुलना किसी सुपरहीरो से कर रहे हैं। उनके जज्बे ने साबित कर दिया है कि एक पायलट के लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले आती है।
A Proud moment for all Indians 😌
— Glitch (@Glitch__Matrixx) October 28, 2026
Captain Smit Machchhar, honoured with the Order of Zayed II by President Sheikh Mohamed bin Zayed.
🇦🇪🇮🇳 pic.twitter.com/yGCNDA5PVm
WPL 2027: 15 साल की उमा काशवी का धमाका, दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होकर जेमिमा रोड्रिग्स के लिए कही दिल की बात
रामायण का लॉस एंजिल्स में भव्य प्रीमियर: यश के रावण अवतार ने बटोरी सुर्खियां, रणबीर-साई की एक्टिंग पर मिली-जुली राय
ठंडा पानी मत पीना, हम बलिया से हैं : विदेशी धरती पर युवा वैभव को मिला मां जैसा दुलार
WPL 2027 ऑक्शन: सोफी मोलिन्यू बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी, यूपी वॉरियर्स ने खोला खजाना
2027 में यूपी का ‘रण’: BJP किसके चेहरे पर लड़ेगी चुनाव? नितिन नवीन ने किया साफ
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल: हॉस्टल में पंखे को लेकर छिड़ा विवाद, चाकूबाजी के बाद छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
IND vs NZ: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अंतिम 2 टी20 से बाहर हुआ यह स्टार विकेटकीपर
एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, क्या बैलेट पेपर के बहाने घिर गई इंडिया गठबंधन?
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में 3% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
रामायण की पहली झलक: क्या रणबीर-साईं पल्लवी की फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स को देगी टक्कर?