दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत आए तमिलनाडु के 84 सदस्यीय युवा संगम प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ संवाद करते हुए राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अहमियत पर जोर दिया।
सांस्कृतिक विविधता ही देश की असली ताकत मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विविध भाषाएं, परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत ही देश की असली शक्ति हैं। उन्होंने युवा संगम को एक बेहतरीन माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देश के अलग-अलग राज्यों की जीवनशैली और सामाजिक परंपराओं को करीब से समझने का मौका देते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली का यह दौरा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और यादगार साबित होगा।
दिल्ली की आधुनिक परिवहन व्यवस्था का मिलेगा अनुभव संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु से आए विद्यार्थियों को दिल्ली के विकास मॉडल को समझने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि छात्र दिल्ली की आधुनिक परिवहन व्यवस्था, मेट्रो नेटवर्क, इलेक्ट्रिक बसों और खास तौर पर राजधानी की नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पॉलिसी को करीब से देखें। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे दिल्ली को स्वच्छ और जनहितैषी बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा करें।
विकसित भारत @2047 में युवाओं का योगदान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि छात्रों का ज्ञान, कौशल और नवाचार ही देश की प्रगति को नई दिशा देगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे दिल्ली में अपने अनुभवों को अपने परिवार और मित्रों के साथ जरूर साझा करें, ताकि राज्यों के बीच आपसी जुड़ाव और समझ और मजबूत हो सके।
1 नवंबर तक चलेगा प्रतिनिधिमंडल का दिल्ली प्रवास ‘युवा संगम’ फेज-7 के तहत सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु का यह प्रतिनिधिमंडल 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली के दौरे पर है। इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को दिल्ली की शासन व्यवस्था, सामुदायिक जीवन और विकास कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया जा रहा है। सचिवालय में हुए इस संवाद के दौरान शिक्षा मंत्रालय और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी व प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
— CMO Delhi (@CMODelhi) October 28, 2026
क्या मंधाना और हरमनप्रीत के बीच सब ठीक नहीं? वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
राइज एंड फॉल 2: गौतम गुलाटी की बदतमीजी देख भड़के वीरेंद्र सहवाग, बीच शो से वॉकआउट कर सिखाया सबक
19 गेंदों में मचाया कोहराम, फिर भी प्लेइंग-11 से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी? जानें क्या है बड़ी वजह
आरएसएस के गढ़ में भगवा खेमे को झटका: कौन हैं अभिजीत वंजारी, जिन्होंने नागपुर में कांग्रेस का परचम लहराया?
डरना नहीं, दिल्ली चलो - राहुल गांधी की हुंकार, रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाने की तैयारी
गोवा के वास्को में भीषण अग्निकांड: कार एक्सेसरीज की दुकान खाक, 150 से अधिक वेंडरों की आजीविका पर संकट
यूपी 2027: अखिलेश का बड़ा दांव, भाजपा के पूर्व सांसद की बेटी को थमाया बिथरी चैनपुर का टिकट
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: चुनाव आयोग ने कसी कमर, राजनीतिक दलों ने शुरू की चुनावी बिसात
आर्यभट्ट ने 0 का आविष्कार कांग्रेस की सीटें गिनने के लिए किया था , MLC नतीजों पर CM रेखा गुप्ता का तीखा प्रहार
कौन हैं बलिया वाली दीदी ? जिसने न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को दी गर्म पानी की सलाह