महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुंब्रा इलाके से पुलिस ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़ी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ठाणे जोन-1 के पुलिस उपायुक्त (DCP) बालासाहेब पाटिल ने बताया कि पुलिस को मुंब्रा के सम्राट नगर इलाके में संदिग्ध विदेशी नागरिकों के रहने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और छापेमारी कर इन पांचों आरोपियों को धर दबोचा।
तंजानिया और नाइजीरिया से जुड़े हैं तार पकड़े गए पांच आरोपियों में से तीन तंजानिया और एक नाइजीरिया का नागरिक है। सभी विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये लोग भारत में किस वीज़ा पर आए थे और क्या इनके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है।
5 नवंबर तक पुलिस हिरासत में आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों को 5 नवंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह ड्रग्स का जखीरा किसके कहने पर और किसे सप्लाई करने के लिए लाया गया था।
अंतरराष्ट्रीय रैकेट की तलाश में जुटी एजेंसियां पुलिस को अंदेशा है कि यह महज एक स्थानीय मामला नहीं, बल्कि एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का हिस्सा हो सकता है। ठाणे पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स सेल मिलकर इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स को खंगाल रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मुंबई और ठाणे के अलावा इन तस्करों ने राज्य के किन अन्य हिस्सों में अपना जाल फैला रखा था।
Thane, Maharashtra: DCP Balasaheb Patil says, Police received information that some foreign nationals were staying in the Samrat Nagar area of Mumbra. After an investigation by the Detection Branch, MD drugs worth Rs 1.5 crore were seized from their residence. Of the four… pic.twitter.com/eKoRNOqDu9
— IANS (@ians_india) October 30, 2026
SIR पर फंसे मंत्री का पलटीमार: सतीश जारकीहोली का यू-टर्न, सफाई में बोले- मुझे गलत समझा गया
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली से पहले घमासान: पवन खेडा ने लगाया ट्रेनों को रोकने का आरोप
बाल्टिक को होर्मुज बनाना चाहते हो? पुतिन की यूरोप को दो टूक चेतावनी
अब घर और टॉयलेट साफ करेगा रोबोट, नौकर की छुट्टी! जानें क्या है ताऊ रोबोटिक्स का प्लान
12वीं मंजिल पर हवा में लटकी 3 साल की मासूम, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची जान
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मचा हड़कंप, बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा; सायरन से गूंजे इलाके
नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और दिग्गज उद्योगपति आरके सिन्हा, नोएडा आवास पर ली अंतिम सांस
कार का अलार्म बजा तो चढ़ा सनक, पड़ोसी ने पेट्रोल डालकर फूंकी पूरी गाड़ी!
दिल्ली में वोटर्स को बड़ी राहत: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन बढ़ी, अब 25 नवंबर तक मौका
5 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर ओमरजई का तूफान : टी20 क्रिकेट में रच दिया इतिहास!