मोरबी: गुजरात के मोरबी से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने पड़ोसी की कार के सेंसर अलार्म से तंग आकर अपनी सारी हदें पार कर दीं। गुस्से में आकर उसने न केवल कार पर ज्वलनशील पदार्थ डाला, बल्कि उसे आग के हवाले भी कर दिया। यह पूरी करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
क्या है पूरा मामला? यह घटना मोरबी के वाघपरा इलाके की है। पीड़ित पुष्पा भट्ट (63), जो पेशे से वकील हैं, ने दोपहर करीब 2 बजे अपनी मारुति स्विफ्ट कार घर के बाहर पार्क की थी। आरोपी शिखर जयेश गोहेल इस कार के सेंसर अलार्म से पिछले कुछ समय से काफी परेशान था। उसे इस बात से नाराजगी थी कि कार के पास से किसी के गुजरने पर बार-बार अलार्म बजने लगता था।
सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक हरकत सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शाम 4:39 बजे आरोपी कार के पास पहुंचता है। वह कुछ देर गाड़ी के चक्कर काटता है और फिर हाथ में ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल लेकर आता है। वह कार के बोनट और विंडशील्ड पर लिक्विड डालता है और शाम 4:44 बजे माचिस की तीली जलाकर कार पर फेंक देता है। देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।
5 मिनट में राख हुई कार आग लगाने के बाद आरोपी वहां से तुरंत नहीं हटा, बल्कि कुछ देर तक जलती हुई कार को तमाशा देखता रहा। इस दौरान पास के घर से महिला की चीखने की आवाज भी सुनाई दी। शाम 4:48 बजे आरोपी मौके से फरार हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
3.5 लाख का नुकसान, पुलिस ने किया गिरफ्तार इस पूरी वारदात में कार मालिक को करीब 3.5 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक जेएम आल ने जानकारी दी कि आरोपी को गाड़ी के अलार्म से बेहद चिढ़ थी, जो इस घटना की मुख्य वजह बनी। पुलिस ने आरोपी शिखर जयेश गोहेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
#Gujarat #Morbi: Man arrested for torching woman lawyer’s car after sensors kept beeping
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 29, 2026
A man set a woman lawyer’s parked car on fire after reportedly becoming irritated by its repeatedly beeping sensors in Morbi. CCTV footage of the incident shows the man pouring petrol on the… pic.twitter.com/2iLgUICdpk
मुंबई में अब कचरा फेंकते ही बोलेगा कैमरा: भाई साहब, डस्टबिन घर पर भूल आए क्या?
क्या शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? चौथे T20I में बन सकते हैं सिक्सर किंग
पेंटागन में बड़ा धमाका: 3 पॉलीग्राफ टेस्ट में फेल हुए जनरल, गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में बर्खास्त
क्या भुवनेश्वर कुमार का करियर है खतरे में? अजिंक्य रहाणे ने खराब फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी
तनुष कोटियान का जलवा: एक मैच में झटके 11 विकेट, मुंबई ने हरियाणा को रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक
शुभमन गिल के माथे पर यह क्या है? टेम्पल डिवाइस का राज जो बदल रहा है एथलीटों की ट्रेनिंग
भूटान में ग्लेशियल झील फटने से भारी तबाही: भारत के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट
पुलिस-लाठियों से न डरें, दिल्ली चलो : राहुल गांधी की हुंकार, संविधान बचाने के लिए 1 नवंबर को महा-प्रदर्शन
पाकिस्तान का नकाब उतरा: हिंदुओं की आबादी 14% से 2% क्यों हुई? सामने आई साजिश की पूरी सच्चाई
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मचा हड़कंप, बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा; सायरन से गूंजे इलाके