पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर एक बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। ब्रिटिश संगठन इनसाइट यूके (INSIGHT UK) ने ब्रिटेन की संसद में ऑल-पार्टी संसदीय समूह (APPG) के सामने द रिलिजियस परसिक्यूशन ऑफ हिंदूज इन पाकिस्तान शीर्षक से यह दस्तावेज़ पेश किया है, जिसने पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोल दी है।
रिपोर्ट के चौंकाने वाले आंकड़े बताते हैं कि 1941 में जो इलाका अब पाकिस्तान है, वहां हिंदुओं की आबादी 14.6 प्रतिशत थी। बंटवारे के बाद से यह आंकड़ा लगातार गिरता गया और आज पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या 2 फीसदी से भी कम रह गई है। यह गिरावट महज एक संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित हिंसा, बेदखली और आर्थिक प्रताड़ना का परिणाम है।
विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान ने 1949 के प्रस्ताव के बाद खुद को पूरी तरह इस्लामिक राष्ट्र घोषित कर दिया। इसके बाद शत्रु संपत्ति कानून जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर हिंदुओं की पुश्तैनी जमीनें और मंदिर जब्त कर लिए गए। संविधान के अनुच्छेद 41 और 91 के तहत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का पद सिर्फ मुसलमानों के लिए आरक्षित कर दिया गया, जिससे गैर-मुस्लिमों को दूसरे दर्जे का नागरिक बना दिया गया है।
रिपोर्ट का सबसे डरावना अध्याय हिंदू और ईसाई लड़कियों पर केंद्रित है। हर साल 1000 से ज्यादा नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और अपहरणकर्ताओं से निकाह करा दिया जाता है। गरीब परिवारों के पास पुलिस या अदालत में जाने की न तो शक्ति है और न ही संसाधन, जिस कारण यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद इसका जीता-जागता उदाहरण है, जहां आज भी हिंदुओं के लिए एक भी मंदिर नहीं है। 2020 में जब मंदिर निर्माण की कोशिश की गई, तो कट्टरपंथियों के हिंसक विरोध के चलते काम बीच में ही रुकवा दिया गया। आज भी वह मंदिर अधूरा पड़ा है, जो धार्मिक स्वतंत्रता के दावों की सच्चाई बयां करता है।
इनसाइट यूके ने ब्रिटिश सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े रुख की मांग की है:
INSIGHT UK has launched its report, The Religious Persecution of Hindus in Pakistan, before the All-Party Parliamentary Group (APPG) for British Hindus.
— INSIGHT UK (@INSIGHTUK2) October 24, 2026
The report brings together historical evidence and present-day testimony on the discrimination, attacks on religious freedom,… pic.twitter.com/pe0WWb2szA
भोपाल: शिक्षक भर्ती के लिए सड़क पर उतरे उम्मीदवार, थालियां बजाकर सरकार को जगाया
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव: इशान किशन की वापसी से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी!
दिल्ली से जयपुर का सफर होगा सुपरफास्ट: 191 किमी का नया रेल कॉरिडोर बदल देगा यात्रा की तस्वीर
MLC चुनाव: सपा का प्रभु आशीर्वाद वाला दावा, भड़की BJP ने घेरा
UP Election 2027: गोंडा में भाजपा का अभेद्य किला, क्या सदर सीट पर बढ़ रही है मुश्किल?
भारतीय सेना को मिली नई ताकत: अब लद्दाख की ठंड और कच्छ की गर्मी में भी बेधड़क चलेगा सिंधु ATV
ईरान में सेना प्रमुख, संसद में रक्षा मंत्री: मौलाना फजलुर रहमान के तंज से गूंजी नेशनल असेंबली
PM किसान की 24वीं किस्त: दिवाली पर किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये, ऐसे चेक करें कहीं आपकी पेमेंट तो नहीं अटकी?
वाराणसी MLC चुनाव: नजर हटी, दुर्घटना घटी - अखिलेश यादव की सीधी निगरानी में मतगणना, सपा की बढ़त बरकरार
क्या रामायण के बाद महाभारत बनाएंगे नमित मल्होत्रा? राजामौली संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी