नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 4000 करोड़ के मेगा बजट में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में लॉस एंजिल्स में आयोजित इसके एक्सक्लूसिव प्रीमियर में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
महाभारत पर क्या बोले प्रोड्यूसर? प्रीमियर के दौरान एक इंफ्लुएंसर ने नमित मल्होत्रा से सवाल किया कि क्या वे रामायण के बाद एसएस राजामौली के साथ मिलकर महाभारत पर काम करेंगे? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नमित मुस्कुराए और कहा, एसएस राजामौली एक दिग्गज निर्देशक हैं और मैं उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि, उन्होंने इसे सीधे तौर पर नकारा नहीं, जिससे कयासों का बाजार गर्म हो गया है।
रामायण का बनेगा अपना यूनिवर्स नमित मल्होत्रा सिर्फ दो फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहते। वे भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से रामायण का एक पूरा यूनिवर्स तैयार करना चाहते हैं। उनका विजन है कि भारतीय पौराणिक कहानियों को बड़े पैमाने पर दुनिया के सामने पेश किया जाए।
बॉक्स ऑफिस पर धमाके की तैयारी रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग इस दिवाली (5 नवंबर) को रिलीज हो रहा है, जबकि दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर आएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 200 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर सकती है।
अब दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रामायण की सफलता के बाद नमित मल्होत्रा वाकई महाभारत जैसे बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे।
Had to get the future talks started….
— Ram (@vibeofabhi) October 28, 2026
😮💨 pic.twitter.com/JmCrpwbHE6
अनंत सिंह पर गिरी गाज: संजय झा बोले- नीतीश की मुहर के बिना जेडीयू में पत्ता भी नहीं हिलता
रावण पूरी तरह बुरा नहीं था : साई पल्लवी के बयान पर छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर दो फाड़ हुए फैंस
डरना नहीं, दिल्ली चलो - राहुल गांधी की हुंकार, रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाने की तैयारी
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला: गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट , करवा चौथ पर चांद का दीदार मुश्किल!
असम में बाल विवाह के खिलाफ आर-पार की जंग: 500 से अधिक लोग सलाखों के पीछे
चक्रवात अर्नब का कहर: 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का रेड अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
WPL 2027: 15 साल की उम्र में इतिहास रचने वाली उमा काश्वी पर दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया दांव
PM किसान की 24वीं किस्त: दिवाली पर किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये, ऐसे चेक करें कहीं आपकी पेमेंट तो नहीं अटकी?
दिलजीत के कॉन्सर्ट का दिल्ली पर ट्रैफिक अटैक : जानें किन रास्तों से बचें, वरना फंस जाएंगे जाम में
मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं: 40 हजार पन्नों की चार्जशीट में 736 करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा