चक्रवात अर्नब ने देश के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। तटीय आंध्र और ओडिशा में चक्रवात का असर साफ दिख रहा है, जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
95 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से हवा की गति 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। समुद्र में स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है और 14 फीट तक की ऊंची लहरें उठने की आशंका है। सुरक्षा के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
इन 19 राज्यों पर मंडरा रहा खतरा IMD ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा, नगालैंड और मिजोरम के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की भी चेतावनी दी गई है।
दिल्ली से बंगाल तक मौसम का मिजाज
झारखंड और राजस्थान में भी अलर्ट झारखंड के खूंटी, सिमडेगा, बोकारो और सिंहभूम सहित कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, राजस्थान के जोधपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
*National Bulletin No. 30 based on 2330 hrs IST of 28th October, 2026: Cyclonic storm Arnab weakened into a deep depression
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 28, 2026
The cyclonic storm “Arnab” over Coastal Andhra Pradesh & Yanam and adjoining Westcentral Bay of Bengal, moved nearly northwards with the speed of 15 kmph… pic.twitter.com/uZnqTSjgYm
कोच्चि हिट-एंड-रन केस: मर्सिडीज टक्कर मामले में आरोपी जज को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
अंदर गले मिल रहे थे दिग्गज नेता, बाहर भिड़े समर्थक: नागपुर में दिखा सियासी विरोधाभास
ट्रेन की बर्थ पर सजी गरीबी की थाली : नमक-रोटी खाते पिता-बेटी की तस्वीर ने रुलाया पूरा देश
दीदी खेल गईं! ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आई महिलाओं ने पलक झपकते ही उड़ाए 280 ग्राम सोना
यूपी MLC चुनाव: अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं को ‘अलर्ट’, कहा- जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही हटें
7 साल कोमा में रही प्रेमिका, होश आते ही प्रेमी ने अस्पताल के बेड पर रचाई शादी
पति नहीं, क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के लिए फैन गर्ल ने रखा करवा चौथ: वीडियो वायरल
WPL में रचा इतिहास: आयरलैंड की पहली खिलाड़ी बनीं ओरला प्रेंडरगास्ट, गुजरात जायंट्स ने लगाया दांव
रणवीर सिंह या रणबीर कपूर? वरुण धवन ने किया अपनी पसंद का खुलासा
बिहार में साइक्लोन अर्नब का तांडव: दो जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश और आंधी की चेतावनी