बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेताओं—रणबीर कपूर और रणवीर सिंह—के बीच अक्सर तुलना होती रहती है। हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 9 के दौरान वरुण धवन ने एक बड़ा बयान देकर इस चर्चा को और हवा दे दी है।
शो के रैपिड-फायर राउंड में करण जौहर ने वरुण धवन से पूछा कि धुरंधर में रणवीर सिंह की एक्टिंग ज्यादा दमदार थी या एनिमल में रणबीर कपूर की? वरुण ने बिना किसी लाग-लपेट के रणवीर सिंह का नाम लेते हुए कहा, मैं निश्चित रूप से धुरंधर में रणवीर को चुनूंगा।
रणबीर कपूर की एनिमल साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही। फिल्म में रणबीर के गुस्से और उनके किरदार के ग्रे शेड्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि फिल्म को इसके हिंसक कंटेंट के लिए आलोचना भी झेलनी पड़ी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने 915 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया।
दूसरी ओर, आदित्य धर की धुरंधर में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी के किरदार से दर्शकों को हैरान कर दिया। एक अंडरकवर एजेंट के रोल में रणवीर का गंभीर और संयमित अभिनय उनके अब तक के करियर से काफी अलग रहा। फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और गहन अभिनय के चलते दर्शकों और समीक्षकों ने उनकी जमकर तारीफ की।
रणबीर कपूर अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट रामायण की ओर देख रहे हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, जिसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाला है।
वरुण धवन की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग एनिमल के क्रेज को बेहतर मानते हैं, वहीं रणवीर सिंह के प्रशंसक धुरंधर में उनके संयमित अभिनय की सराहना कर रहे हैं। फिलहाल, यह साफ है कि दोनों ही कलाकार अपनी जगह दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
Kjo - Ranveer in Dhurandhar or ranbir in animal which is the more impactful performance ? #VarunDhawan - Ranveer in #Dhurandhar
— pralayyy (@pixiethechaos) October 28, 2026
Salman Khan had also chosen #RanveerSingh in Dhurandhar 😌#KoffeeWithKaranSeason9 pic.twitter.com/fTvR7cz6iO
IND vs NZ: कीवी टीम को बड़ा झटका, घातक गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन सीरीज से बाहर
WPL 2027 ऑक्शन: सोफी मोलिन्यू बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी, यूपी वॉरियर्स ने खोला खजाना
हरमनप्रीत और स्मृति के बीच क्या हुआ? वडोदरा में मिस हुए हैंडशेक ने छेड़ी बहस
मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं: 40 हजार पन्नों की चार्जशीट में 736 करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा
PM किसान की 24वीं किस्त: दिवाली पर किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये, ऐसे चेक करें कहीं आपकी पेमेंट तो नहीं अटकी?
अर्नब तूफान का कहर: खेत में गिरी धान की फसल, किसान ने छत्तीसगढ़ी गीत गाकर बयां किया अपना दर्द
क्या रामायण के बाद महाभारत बनाएंगे नमित मल्होत्रा? राजामौली संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी
शुभमन गिल ने क्यों पहनी टेंपल डिवाइस ? इसके फायदे और कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान
IND vs NZ: ऑकलैंड में काले बादलों का साया, क्या धुल जाएगा चौथा टी20 मुकाबला?
यूक्रेन का रेलवे स्टेशन बना श्मशान: रूसी ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत, जेलेंस्की ने मांगी सख्त कार्रवाई