सोशल मीडिया पर इन दिनों चोरी और ठगी के हैरान कर देने वाले वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दुकानदार की एक छोटी सी चूक का फायदा उठाकर सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
दुकानदार को उलझाया और मौके का फायदा उठाया वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिलाओं की एक टोली बड़े इत्मीनान से दुकान में आती है और गहने देखने का नाटक करती है। दुकानदार उन्हें तरह-तरह के डिजाइन दिखा रहा था। इसी दौरान, गैंग में शामिल एक महिला ने बड़ी चालाकी से दुकानदार का ध्यान भटकाया और उसे पीछे की रैक से दूसरा सेट लाने के लिए कहा।
साड़ी के पल्लू में छिपाया 280 ग्राम सोना जैसे ही दुकानदार पीछे मुड़ा, महिला ने बिजली की फुर्ती दिखाई। उसने तुरंत काउंटर के अंदर हाथ डाला और वहां रखा सोने के पेंडल का डिब्बा निकालकर अपने साड़ी के पल्लू में छिपा लिया। बताया जा रहा है कि चोरी हुए गहनों का वजन लगभग 280 ग्राम था। इस दौरान उनके साथ दो युवक भी थे, जो बाहर बाइक और पैदल निगरानी कर रहे थे।
पता भी नहीं चला और रफूचक्कर हो गईं महिलाएं महिला ने यह चोरी इतनी सफाई और बेझिझक अंदाज में की कि दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। वापस लौटने पर दुकानदार ने उन्हें दूसरे गहने दिखाए, जबकि महिलाएं पूरी तरह सामान्य व्यवहार करती रहीं। थोड़ी देर बाद वे बिना कुछ खरीदे वहां से निकल गईं। बाद में जब दुकानदार ने स्टॉक चेक किया और सीसीटीवी खंगाला, तो शातिर चोरी का खुलासा हुआ।
दुकानदारों के लिए अलार्म , सोशल मीडिया पर बहस यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है। लोग महिलाओं के इस ठग-अंदाज और सफाई को देखकर दंग हैं। सोशल मीडिया यूजर इसे दुकानदारों के लिए एक बड़ी चेतावनी मान रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, दुकानदार भाइयों, ग्राहक चाहे कितना भी सीधा दिखे, काउंटर पर कभी भी नजरें न हटाएं।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन शातिर चोरों की तलाश में जुटी है।
फवारा चौक में सर्राफा व्यवसाय लक्ष्मण जुगल अग्रवाल जी के यहां से सोने के पेंडल का डिब्बा लगभग वजन 280 ग्राम इन महिलाओं ने चोरी की इनके साथ में दो लड़के थे एक मोटरसाइकिल पर और एक पैदल था । pic.twitter.com/AzJhic4VtP
— Manoj Agrawal 🇮🇳 (@Manoj_Indore) October 27, 2026
UP TGT-PGT भर्ती में उबाल: नए नियमों के खिलाफ सड़कों पर छात्र, 200 के खिलाफ एफआईआर
दिल्ली की इको-फ्रेंडली रफ्तार देखेंगे तमिलनाडु के युवा: CM रेखा गुप्ता ने किया स्वागत
दिमागी नक्सल विवाद: नसीरुद्दीन शाह का सरकार पर तीखा हमला, किरेन रिजिजू ने बताया खतरनाक
दिलजीत के कॉन्सर्ट का दिल्ली पर ट्रैफिक अटैक : जानें किन रास्तों से बचें, वरना फंस जाएंगे जाम में
सुपर अल नीनो का खौफनाक अलार्म: भारत समेत दुनिया भर में 3.5 लाख से ज्यादा मौतों का खतरा
खाना-पानी और टॉर्च जमा कर लें : दुनिया के 5 देश क्यों कर रहे इमरजेंसी की तैयारी?
IND vs NZ: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, चोट के बाद मैदान पर लौटे ईशान किशन
चक्रवात अर्नब का तांडव: 160 की रफ्तार से चली हवाएं, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात और अलर्ट जारी
कौन हैं बलिया वाली दीदी ? जिसने न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को दी गर्म पानी की सलाह
गांवों की बदलेगी तस्वीर: प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को मिली मंजूरी, CM मोहन यादव ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद