दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सियासी तूफान खड़ा कर चुका है। इस वीडियो में शाह ने खुद को दिमागी नक्सल (Urban Naxal) बताते हुए गर्व जताया है। उन्होंने सरकार की नीतियों और शिक्षण संस्थानों की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
दिमागी नक्सल होने पर क्या बोले अभिनेता?
नसीरुद्दीन शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें राष्ट्रविरोधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसे तमगे दिए जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने सरकार को नाजायज हुकूमत करार देते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार युवाओं का हौसला तोड़ रही है, शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर रही है और लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है।
किरेन रिजिजू का पलटवार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई है। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मैं सोचता था कि नसीरुद्दीन शाह बस एक साधारण अभिनेता हैं। मैं उनका सम्मान करता था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह एक खतरनाक शहरी दिमागी नक्सल हैं। रिजिजू ने आगे कहा कि उन्हें शाह के असली चरित्र का पता बहुत देर से चला और उनका यह रुख भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद नुकसानदायक है।
JNU और जामिया का जिक्र क्यों?
अपने संबोधन में शाह ने जेएनयू (JNU), सत्यजीत रे फिल्म संस्थान और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के साथ हुए कथित व्यवहार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छात्रों पर किए जा रहे जुल्म को इतिहास याद रखेगा। उन्होंने छात्रों के संघर्ष को सलाम करते हुए अपनी दुआएं उनके साथ होने की बात कही।
क्या है जामिया का पूरा मामला?
नसीरुद्दीन शाह का यह विवादास्पद बयान ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मुख्य मांग लंबे समय से भंग पड़े छात्र संघ (JMISU) को बहाल करने की है। गौरतलब है कि जामिया में छात्र संघ 2006 से ही बंद है, जिसे फिर से जीवित करने के लिए छात्र आंदोलनरत हैं।
I thought Naseeruddin Shah was just an ordinary actor. I used to respect & like him.. I never knew that he was a dangerous urban Dimagi Naxal !
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 28, 2026
मुझे उसके असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला।। भारत के लोकतंत्र के लिए अत्यंत हानिकारक है। pic.twitter.com/McSDNBJjPt
रणवीर सिंह या रणबीर कपूर? वरुण धवन ने किया अपनी पसंद का खुलासा
वाराणसी MLC चुनाव: नजर हटी, दुर्घटना घटी - अखिलेश यादव की सीधी निगरानी में मतगणना, सपा की बढ़त बरकरार
UP चुनाव: 1 वोट की कीमत जानें , सपा-कांग्रेस की रार पर ओपी राजभर का संजय सिंह को करारा जवाब
चेन्नई: सड़क पर दौड़ती गाड़ियों से टकराईं समुद्र की ऊंची लहरें, खौफनाक वीडियो वायरल
रामलीला मैदान में इंडिया का शक्ति प्रदर्शन: राहुल गांधी के साथ नजर आएंगी नेहा बोरा!
पाकिस्तान की सड़क पर महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा , गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर मचाया भारी बवाल
बिहार म्यूजियम का डंका: पेरिस और न्यूयॉर्क के दिग्गजों को पछाड़कर दुनिया के टॉप 10 में शामिल
चक्रवात अर्नब का कहर: डिप्रेशन में बदला तूफान, पर अभी टला नहीं है बारिश का खतरा
जेम्स एंडरसन का नया धमाका: रिटायरमेंट की खबरों को दी मात, अब इटालिया टी10 में बनेंगे कप्तान और मालिक!
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला