वॉशिंगटन: अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को उनके पद से हटा दिया है। उन पर रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान के साथ तनाव और अन्य अत्यंत संवेदनशील सैन्य योजनाओं की गोपनीय जानकारी पत्रकारों को लीक करने का गंभीर आरोप है।
पॉलीग्राफ टेस्ट में फंसी पोल पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जनरल सिल्विया को जानकारी लीक करने के आरोपों की जांच के दौरान लाइ डिटेक्टर (पॉलीग्राफ) टेस्ट से गुजरना पड़ा। यह टेस्ट तीन बार किया गया, जिसमें वे हर बार विफल रहे। इसके तुरंत बाद रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने उन्हें जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ में स्ट्रेटेजी, प्लानिंग और पॉलिसी चीफ के महत्वपूर्ण पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया।
राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी चेतावनी इस मामले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख अपनाया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, सिल्विया को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हमारा प्रशासन सीक्रेट जानकारी लीक करने वाले हर व्यक्ति को ढूंढ रहा है। हालांकि, राष्ट्रपति ने उनके जेंडर को लेकर एक भूल भी की, लेकिन उनका संदेश साफ था कि लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
आम अदालत में चलेगा मुकदमा सामान्य तौर पर सेना के अधिकारियों पर सैन्य अदालत (मार्टियल लॉ) में मुकदमा चलता है, लेकिन इस मामले को जस्टिस डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है। जानकारों का मानना है कि उन पर आम अदालत में आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने स्पष्ट किया है कि यह कदम संवेदनशील जानकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
32 साल का करियर और विवादों का अंत जनरल सिल्विया का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 32 साल तक सेना में सेवा दी और उन्हें 6 ब्रॉन्ज स्टार मेडल और एक प्रतिष्ठित पर्पल हार्ट मेडल भी मिल चुका है। जॉइंट स्टाफ ने बुधवार को उनके सम्मान में एक विदाई बयान जारी किया था, जिसे गुरुवार को ही वापस ले लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह बयान पूरी तरह सही नहीं था।
पेंटागन में ‘लीक’ पर नकेल रक्षामंत्री पीट हेगसेथ के कार्यकाल में यह पहली बार नहीं है जब किसी अधिकारी पर गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप लगा है। इससे पहले भी तीन सहयोगियों को इसी तरह के आरोपों में हटाया गया था। इस मामले के बाद पेंटागन ने पत्रकारों के लिए नियम और सख्त कर दिए हैं। अब पत्रकारों को परिसर में किसी अधिकारी की निगरानी में रहने का निर्देश दिया गया है, और प्रेस कार्यालय को भी गोपनीय क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
President Trump on Pentagon Director for Strategy, Army Lieutenant General Brett Sylvia, for allegedly leaking info: She s gonna have big problems...we re very much looking for leakers. pic.twitter.com/d6V0MXV5Jl
— CSPAN (@cspan) October 29, 2026
संसद बनी बॉक्सिंग रिंग: आर्मेनिया में सांसदों के बीच हुई हिंसक झड़प, कुर्सियां चलीं और बहे खून
बुलंदशहर में सोता हुआ घर बना काल: मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत
चक्रवात अर्नब का कहर: 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन
SIR पर फंसे मंत्री का पलटीमार: सतीश जारकीहोली का यू-टर्न, सफाई में बोले- मुझे गलत समझा गया
नीतीश कुमार ने लगाई अनंत सिंह पर अंतिम मुहर: गुरु को कोसने के बाद जेडीयू से पूरी तरह निष्कासित
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला
ग्वालियर: कैप्सूल खाकर करता है जबरदस्ती , पत्नी का पति पर बेहद गंभीर और शॉकिंग आरोप
क्या शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? चौथे T20I में बन सकते हैं सिक्सर किंग
मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: रॉबिन उथप्पा की घर वापसी, अब संभालेंगे यह अहम जिम्मेदारी
बोस्निया में आसमान से गिरा इटली का चिनूक हेलीकॉप्टर, 4 सैनिकों की मौत