नोएडा/पटना: बिहार की राजनीति और देश के उद्योग जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का निधन हो गया है। उन्होंने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
राजनीति और उद्योग जगत का बड़ा चेहरा डॉ. आरके सिन्हा केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक सफल उद्यमी भी थे। वे देश की प्रमुख सुरक्षा कंपनी SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन थे। राजनीति के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्र में भी उनकी विशेष पहचान थी। वे जनसंघ के दौर से ही विचारधारा से जुड़े रहे और भाजपा को मजबूती देने में उन्होंने लंबा समय व्यतीत किया।
पटना में होगा अंतिम दर्शन प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पटना के पाटलिपुत्र स्थित उनके आवास अन्नपूर्णा भवन में समर्थक और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। अंतिम संस्कार के समय और स्थान की आधिकारिक घोषणा परिवार द्वारा जल्द की जाएगी।
श्रद्धांजलि का तांता आरके सिन्हा के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता का जाना सामाजिक और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
पत्रकारिता से राजनीति तक का सफर डॉ. सिन्हा का जीवन संघर्ष और उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी, जहाँ उन्होंने अपराध और राजनीति की रिपोर्टिंग में अपनी खास पहचान बनाई। वे एक लेखक भी थे। उन्होंने जनांदोलन नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी थी, जिसमें उन्होंने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में 1970-1975 के बीच चले छात्र आंदोलन का विस्तार से वर्णन किया था।
राजनीति विज्ञान और कानून के ज्ञाता रहे आरके सिन्हा का जाना भारतीय जनता पार्टी और उद्योग जगत के लिए एक बड़ा रिक्त स्थान छोड़ गया है।
*BREAKING: बिहार के वरिष्ठ BJP नेता डॉ. आरके सिन्हा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक!
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) October 30, 2026
पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के संस्थापक सदस्य डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा ने नोएडा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. SIS ग्रुप के संस्थापक भी थे. पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा.… pic.twitter.com/vtQB1sN6Ko
छत से उल्टी लटकी बाइक, 10 मिनट टिकने पर मुफ्त इनाम; क्या आप पूरा कर पाएंगे यह चैलेंज?
रावण पूरी तरह बुरा नहीं था : रामायण इवेंट में साई पल्लवी के बयान से मचा बवाल
लखनऊ ट्रिपल मर्डर: खौफनाक वीडियो में कैद हत्यारे की दरिंदगी, सरेआम बरसाईं गोलियां
IDBI बैंक का निजीकरण: राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कर्मचारियों को दिया समर्थन
जेडीयू के पोस्टर से ललन सिंह गायब: क्या अनंत सिंह के बाद अब पार्टी में साइडलाइन होने की बारी?
IND vs NZ: ऑकलैंड में क्लीन स्वीप की तैयारी, जानें चौथे टी20 का पूरा लेखा-जोखा
चक्रवात अर्नब का कहर: 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन
भूटान में ग्लेशियल झील फटने से भारत पर मंडराया बाढ़ का संकट: असम-बंगाल के 6 जिलों में हाई अलर्ट
पुरानी कड़वाहट भूलें, अब अजनबी नहीं रह सकते : भारत के साथ रिश्ते सुधारने को बेताब तुर्की
घेराबंदी तोड़ो, आगे बढ़ो! पटना की सड़कों पर फूटा दारोगा अभ्यर्थियों का गुस्सा