पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने सीधे तौर पर पुलिस महकमे को निशाने पर लिया है। उन्होंने उन अधिकारियों को खुली चेतावनी दी है जो विपक्ष को खुश करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रहे हैं।
अभिषेक बनर्जी ने बेहद आक्रामक लहजे में कहा कि वह उन तमाम पुलिस अधिकारियों की एक सूची तैयार कर रहे हैं जो विपक्षी दल के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, मैं नामों की लिस्ट तैयार कर रहा हूं। अगर सरकार बदली, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अधिकारियों को दो साल के भीतर अपनी करतूतों का परिणाम भुगतना पड़ेगा।
बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का नाम लिए बिना उन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि वही अधिकारी जो पहले पार्टी की चुनावी संभावनाओं के लिए उन्हें बधाई देते थे, अब शुभेंदु अधिकारी के इशारों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी अधिकारी जवाबदेही से ऊपर नहीं है।
अभिषेक ने ईडी, सीबीआई और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, हम पांच महीनों से इनकी चालें देख रहे हैं। हमारा स्टैंड स्पष्ट है, भ्रष्टाचार में चाहे कोई भी हो, कानून अपना काम करे। लेकिन जो लोग हम पर उंगली उठा रहे हैं, वे खुद कैमरे पर रिश्वत लेते पकड़े गए हैं।
उन्होंने चुटकी लेते हुए वर्तमान सरकार को अंतरिम सरकार करार दिया और कहा कि ये लोग केवल अस्थायी भूमिका में हैं।
इस बीच, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन पर रेजिनगर उपचुनाव के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला दर्ज किया है।
अभिषेक ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि एक बूथ पर कुल मतदाताओं से अधिक वोट बीजेपी को मिले। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे उत्तर कोरियाई गणित तक कह डाला था। अब इस बयान के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है, जिससे राज्य का राजनीतिक माहौल और अधिक गर्मा गया है।
*VIDEO | Keeping list of names, none will be spared once govt changes, TMC s Abhishek Banerjee warns police officers working to please those in power .#WestBengal pic.twitter.com/T6sI4OLfSE
— Press Trust of India (@PTI_News) October 29, 2026
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मचा कोहराम, बंगाल और असम में हाई अलर्ट; नदी किनारे बसे लोग सुरक्षित स्थानों पर जाएं
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश और बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
लिस्ट बन रही है, कोई बचेगा नहीं : अभिषेक बनर्जी की पुलिस अधिकारियों को सीधी चेतावनी
विराट कोहली का न्यूजीलैंड में सुपरस्टार स्वागत: फैन को ऑटोग्राफ दिया तो खुशी से रो पड़ी महिला
यमुना में डुबकी लगाकर मनोज तिवारी का दावा, AAP ने झाग वाली तस्वीर दिखाकर कसा तंज
हांगकांग सिक्सेस: आज फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, चौकों-छक्कों की बरसात के लिए तैयार रहें!
बंदर की समझदारी: नल चलाना तो सीखा, पर बंद करना भी नहीं भूला!
बाल्टिक को होर्मुज बनाना चाहते हो? पुतिन की यूरोप को दो टूक चेतावनी
नामों की लिस्ट बना रहा हूं, किसी को बख्शा नहीं जाएगा : अभिषेक बनर्जी की पुलिस को खुली चेतावनी
21 साल का सूखा खत्म: जामिया में फिर गूंजेगा लोकतंत्र, अगस्त 2027 में होंगे छात्रसंघ चुनाव