भारत और इजरायल के बीच बढ़ते रणनीतिक और रक्षा संबंधों के बीच, अमेरिका में रहने वाले इजरायली मूल के यहूदी धर्मगुरु योसी मिजराही ने एक विवादित वीडियो के जरिए हिंदुओं के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की है। रब्बी मिजराही का यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसकी चौतरफा निंदा हो रही है।
क्या कहा रब्बी मिजराही ने? वायरल वीडियो में मिजराही हिंदुओं की धार्मिक मान्यताओं का मज़ाक उड़ाते हुए सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने गाय की पूजा और गोमूत्र के सेवन को लेकर अत्यंत अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय लोग गायों को अपने ड्राइंग रूम में रखते हैं और फर्श से गोमूत्र चाटते हैं। यहीं नहीं, उन्होंने भारतीय डॉक्टरों को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि वे भी इसी तरह की मान्यताओं को मानते हैं।
दिल्ली की सड़कों पर तंज मिजराही ने दिल्ली की सड़कों पर घूमने वाली गायों को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने दावा किया कि गायों की वजह से दिल्ली का ट्रैफिक जाम हो जाता है, लेकिन वहां के लोग उन्हें हटाने की जहमत नहीं उठाते। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने तंज कसा, हम इस पर हंस रहे हैं, लेकिन भगवान का शुक्र है कि हम ऐसे नहीं हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही आलोचना रब्बी के इस नस्लवादी बयान के बाद भारत और इजरायल दोनों देशों के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इजरायली लेखक यशाया रोसेनमैन ने इसे इजरायल की अंतरराष्ट्रीय छवि के लिए नुकसानदेह बताया है। वहीं, फिलिस्तीनी राजदूत अब्दुल्ला एम. अबु शावेश ने भी बिना नाम लिए रब्बी की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दूसरों की आस्था का मजाक उड़ाना मानवता के लिए बड़ा खतरा है।
विवादों से पुराना नाता यह पहली बार नहीं है जब मिजराही अपने बयानों के कारण विवादों में घिरे हैं। इससे पहले वे द्वितीय विश्व युद्ध के होलोकॉस्ट (यहूदियों के नरसंहार) को लेकर विवादास्पद दावा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि हिटलर द्वारा मारे गए यहूदियों की संख्या 10 लाख से भी कम थी, जिस पर भारी विरोध के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। इसके अलावा, उन्होंने डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म को पिछले जन्म के पापों की सजा बताकर भी लोगों का गुस्सा झेला था।
.
— Abdullah M. Abu Shawesh (@AM_Shawesh) October 30, 2026
.
RACISM IS A THREAT TO HUMANITY.
Respect for all religions and acceptance of others are essential foundations of peaceful coexistence, harmony and a world at peace.
Those who incite hatred against people of any religion or belief, mock their faith or insult their religious… pic.twitter.com/3Z0dMeAdmS
केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान को घेरने की तैयारी: मौलाना ने फतवा जारी कर मांगी तौबा
नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और दिग्गज उद्योगपति आरके सिन्हा, नोएडा आवास पर ली अंतिम सांस
12वीं मंजिल पर हवा में लटकी 3 साल की मासूम, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची जान
हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब इस स्टेशन तक जाएगी आपकी ट्रेन
मंदिर दर्शन पर फतवा: सारा अली खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- मैं महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी
दिल्ली की दिवाली पर संकट: रैली टालने के लिए सोनिया गांधी के दरबार में पहुंचे व्यापारी
सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने गवाही के लिए भेजा समन
छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन
बेंगलुरु के तीन भाइयों ने खरीदा अपना निजी विमान, बोले- अंदर की जगह टाटा नैनो जितनी है
दिल्ली-NCR में सांस लेना होगा आसान: 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध