बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और रंगदारी मामले में सुर्खियों में हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें इस मामले में गवाही देने के लिए समन जारी किया है।
2 नवंबर को कोर्ट में पेशी कोर्ट ने नोरा फतेही को अभियोजन पक्ष (prosecution) के गवाह के रूप में तलब किया है। उन्हें 2 नवंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना होगा। गौरतलब है कि मामले की तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में भी उनका नाम गवाह के तौर पर दर्ज है।
क्या है पूरा मामला? सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर तिहाड़ जेल में बंद एक कारोबारी की पत्नी, अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये की ठगी की। उसने अदिति को उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा दिया था। इसी जांच के दौरान नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस जैसी अभिनेत्रियों का नाम भी इस केस से जुड़ गया था।
पहले भी दर्ज करा चुकी हैं बयान नोरा फतेही इस केस में पहले भी अपना पक्ष रख चुकी हैं। जनवरी 2023 में कोर्ट में दिए अपने बयान में नोरा ने दावा किया था कि उन्हें सुकेश की असलियत का पता नहीं था। उन्होंने बताया था कि सुकेश ने उन्हें लग्जरी लाइफ और घर देने का प्रलोभन दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। नोरा ने खुद को इस मामले में पीड़ित बताया है।
अहम होगी 2 नवंबर की सुनवाई हालांकि नोरा को इस मामले में अभी तक एक गवाह के रूप में ही देखा जा रहा है, लेकिन कोर्ट में उनकी दोबारा पेशी कई नए सवाल खड़े कर सकती है। अब सबकी निगाहें 2 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां नोरा की गवाही मामले की आगे की दिशा तय कर सकती है।
Bollywood actor-dancer Nora Fatehi has been summoned to appear before Delhi s Rouse Avenue Court as a prosecution witness in the extortion case involving alleged conman Sukesh Chandrashekhar. The court has directed her to appear on November 2, 2026. Fatehi is listed as a witness… pic.twitter.com/RiAPw6twKb
— ANI (@ANI) October 30, 2026
मोहब्बत की मिसाल: 7 साल कोमा में रही प्रेमिका, होश आते ही अस्पताल में भर दी मांग
वायरल वीडियो: गुजरातियों को भाया नागालैंड का स्वर्ग , प्राकृतिक खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए पर्यटक
फोटोशूट पड़ा भारी: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ी दुल्हन, खौफनाक VIDEO वायरल
यूक्रेन का रूस की समारा रिफाइनरी पर बड़ा हमला, धुआं-धुआं हुआ आसमान
यूपी के शिक्षकों के लिए जरूरी निर्देश: कैशलेस इलाज का लाभ पाने के लिए अब तुरंत पूरी करें e-KYC
सड़क पर सांडों की जंग , बेकसूर ऑटो चालक पर टूटा कहर
सर्दियों में बाढ़ का कहर: ओडिशा से बिहार तक तबाही, जानें देशभर के मौसम का डरावना सच
मुंह बंद रख लड़की : फिल्म रामायण के लिए मुसीबत बनीं साई पल्लवी, रावण पर दिए बयान से मचा बवाल!
6, 6, 6, 6, 6... और फिर विकेट! नितीश रेड्डी ने फिलिप्स से ऐसे लिया बदला
एक मंच पर ठाकरे ब्रदर्स और फडणवीस: क्या महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बदल रही है हवा?