रणबीर कपूर और यश की मचअवेटेड फिल्म रामायणम् अपनी रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है। फिल्म के विजुअल्स या स्टारकास्ट के बजाय, इस बार चर्चा की वजह माता सीता का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी का एक विवादास्पद बयान है।
क्या बोलीं साई पल्लवी? लॉस एंजिल्स में फिल्म के प्रीमियर के दौरान रामायण की शिक्षाओं पर बात करते हुए साई पल्लवी ने रावण को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, रावण पूरी तरह बुरा नहीं है। हमें अपने भीतर के रावण को पहचानने और समय के साथ खुद में बदलाव करने की जरूरत है। एक्ट्रेस का मानना था कि हर इंसान के भीतर अच्छाई और बुराई होती है, जिसे पहचानना जरूरी है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग साई पल्लवी का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं। जहां एक वर्ग इसे आत्ममंथन का संदेश मानकर एक्ट्रेस का समर्थन कर रहा है, वहीं एक बड़ा वर्ग उनके शब्दों पर भड़का हुआ है।
आलोचकों का कहना है कि रामायण जैसे महाकाव्य में रावण का चरित्र और उसके कर्म स्पष्ट हैं, ऐसे में उसे पूरी तरह बुरा नहीं कहना गलत है। गुस्से में एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया, मुंह बंद रख लड़की। कई लोगों का मानना है कि ऐसे बयानों से फिल्म के प्रति दर्शकों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
फिल्म और रिलीज पर खतरा? नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या रिलीज से ठीक पहले साई पल्लवी का यह बयान फिल्म के पोटेंशियल ऑडियंस पर बुरा असर डालेगा? फिलहाल इस बयान को लेकर इंटरनेट पर बहस जारी है और देखना होगा कि मेकर्स या खुद एक्ट्रेस इस पर कोई स्पष्टीकरण देते हैं या नहीं।
Sai Pallavi at #RamayanaPart1 LA premiere :
— MR. SP (@Lonely_Prabhhh) October 28, 2026
Ravana is not all bad 👀
It s important that we spot ravana in us and we make changes over time
Controversial take 🫠 pic.twitter.com/qyYDlT7R9x
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मचा कोहराम, बंगाल और असम में हाई अलर्ट; नदी किनारे बसे लोग सुरक्षित स्थानों पर जाएं
अल्लू अर्जुन का मेगा प्लान : पुष्पा 3 समेत इन 6 फिल्मों से सिनेमाघरों में मचेगा तहलका!
एक मंच पर ठाकरे ब्रदर्स और फडणवीस: राजनीति को भुलाकर व्यंग्य पर साथ आए दिग्गज
पीएम मोदी के गुजरात दौरे में गूंजे मोदी नहीं जाएंगे के नारे, वीडियो हुआ वायरल
मुंह बंद रख लड़की : फिल्म रामायण के लिए मुसीबत बनीं साई पल्लवी, रावण पर दिए बयान से मचा बवाल!
चलती ट्रेन में मां ने तोड़ दिया दम! 18 साल का बेटा बेहोश समझकर जगाता रहा, क्यों नहीं रुकी गरीब रथ?
कार का बीप सुनकर आपा खो बैठा शख्स, पेट्रोल डालकर कार में लगाई आग
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली धमाका: आज जेएलएन स्टेडियम में गूंजेंगे सुर, कॉन्सर्ट के लिए आधी रात तक दौड़ेगी मेट्रो
करवा चौथ पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, फिर सड़क पर हुआ महा-संग्राम
BPSC का बड़ा झटका: असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर भर्ती रद्द, जानिए क्या है ताज़ा अपडेट