पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अपने रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026 के आगाज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आज, 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में होने वाले इस कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में भारी उत्साह है। लवर और नैना जैसे गानों पर थिरकने के लिए तैयार प्रशंसकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है।
पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान भारी जाम की आशंका को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आज दोपहर 1:00 बजे से आधी रात 12:00 बजे तक स्टेडियम के आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित या डायवर्ट रहेगा। भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, और सीजीओ कॉम्प्लेक्स जैसे रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।
पार्किंग का संकट, मेट्रो का सहारा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वेन्यू के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होगी। खुद दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस से अपील की है कि वे निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। फैंस की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रात 12 बजे तक सेवाएं देगी।
रात 10 बजे तक ही होगा कार्यक्रम दिलजीत ने जानकारी दी है कि प्रशासन से उन्हें शो के लिए रात 10 बजे तक की ही अनुमति मिली है। सुरक्षा संबंधी तमाम प्रोटोकॉल और पुलिस के साथ हुई लंबी बैठकों के बाद ही इस बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट को हरी झंडी मिल सकी है।
दिल्ली के बाद कहां-कहां गूंजेगा संगीत? दिल्ली के इस शानदार आगाज के बाद, दिलजीत दोसांझ का कारवां देश के अन्य शहरों की ओर बढ़ेगा। वे 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई और 29 नवंबर को बेंगलुरू में परफॉर्म करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को लखनऊ में उनका शो आयोजित होगा।
*In view of the Live Music Concert by Diljit Dosanjh at Jawaharlal Nehru Stadium on 30.10.2026, traffic restrictions and diversions may be in place from 1:00 PM to 12:00 Midnight. Commuters are advised to plan their journeys in advance, avoid affected roads around JLN Stadium and… pic.twitter.com/5GMUeJVAYK
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 29, 2026
हांगकांग सिक्सेस: आज फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, चौकों-छक्कों की बरसात के लिए तैयार रहें!
फैक्ट चेक: क्या कंगना रनौत ने करवा चौथ पर PM मोदी के लिए रखा व्रत? वायरल वीडियो का सच जानें
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से भारत के इन राज्यों में बढ़ा खतरा: क्यों जारी किया गया हाई अलर्ट?
रामलीला मैदान में गरजेंगे तेजस्वी: वोट चोरी और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर आर-पार
यमुना में मनोज तिवारी की डुबकी: वायरल वीडियो पर छिड़ा स्विमिंग वॉर , AAP ने दी चुनौती
IND vs NZ: सीरीज में क्लीन स्वीप की तैयारी में टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें चौथा टी-20
क्या आपके मोबाइल पर आ रहे हैं किसी और के बिजली बिल के मैसेज? UPPCL ने दी राहत, ऐसे हटाएँ अपना नंबर
भूटान में ग्लेशियल झील फटने से भारत पर मंडराया बाढ़ का संकट: असम-बंगाल के 6 जिलों में हाई अलर्ट
वर्ल्ड कप जीत के बाद धोनी का सीक्रेट मैसेज, स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
मुंह बंद रख लड़की : फिल्म रामायण के लिए मुसीबत बनीं साई पल्लवी, रावण पर दिए बयान से मचा बवाल!