बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी धार्मिक यात्राओं को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। केदारनाथ के प्रति उनका विशेष लगाव किसी से छिपा नहीं है, लेकिन इस बार उनका मंदिर जाना विवादों में घिर गया है।
क्या है पूरा मामला? हाल ही में केदारनाथ में दर्शन और प्रार्थना करने के बाद सारा अली खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा जारी किया है। मौलाना का कहना है कि किसी अन्य धर्म के पूजा-स्थल पर जाकर प्रार्थना करना शरिया के अनुसार जायज नहीं और हराम है। उन्होंने अभिनेत्री से अल्लाह से माफी मांगने और पश्चाताप करने की सलाह दी है।
सारा का पुराना बयान हुआ वायरल इस फतवे के बीच, सारा अली खान का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अभिनेत्री पहले भी अपने मंदिर दर्शन को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं और उन्होंने हमेशा ही इन मुद्दों पर अपना पक्ष बेबाकी से रखा है।
ऊर्जा में विश्वास रखती हूं साल 2023 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सारा ने स्पष्ट किया था कि वह अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं के साथ समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, मैं उसी श्रद्धा के साथ अजमेर शरीफ जाऊंगी, जिस श्रद्धा के साथ बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी। मैं वहां जाना जारी रखूंगी। लोग जो चाहें कह सकते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मैं किसी जगह की ऊर्जा (एनर्जी) में विश्वास रखती हूं।
वर्क फ्रंट पर कैसा है हाल? विवादों से इतर सारा अली खान के करियर की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म उड़ता तीर रिलीज हुई है, जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आ रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक प्रदर्शन कर रही है और महज 7 दिनों में इसने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
*#WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh: All India Muslim Jamaat National President Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi says, I have received information, and many young Muslims have also asked me regarding actress Sara Ali Khan visiting the Kedarnath Temple and offering prayers. Is this… pic.twitter.com/USbZpmsr4W
— ANI (@ANI) October 30, 2026
अर्नब के बाद भी थमा नहीं आफत का दौर: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का हाई अलर्ट
चर्चा में बनासकांठा: पीएम मोदी ने कहा, खाट पर बैठे लोगों का यह दृश्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता था
जेडीयू के पोस्टर से ललन सिंह गायब: क्या अनंत सिंह के बाद अब पार्टी में साइडलाइन होने की बारी?
किसानों के खाते में बरसे 19 हजार करोड़: पीएम मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त
विराट कोहली का न्यूजीलैंड में सुपरस्टार स्वागत: फैन को ऑटोग्राफ दिया तो खुशी से रो पड़ी महिला
ग्वालियर: कैप्सूल खाकर करता है जबरदस्ती , पत्नी का पति पर बेहद गंभीर और शॉकिंग आरोप
मोदी कहीं नहीं जाएंगे : बनासकांठा में महिलाओं का संकल्प, चारपाई पर बैठा दिखा जनसैलाब
नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अनंत सिंह का बड़ा दावा
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मचा हड़कंप, बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा; सायरन से गूंजे इलाके
ऑकलैंड एयरपोर्ट पर किंग कोहली का जलवा: फैंस की भारी भीड़ के बीच बयां हुआ दीवानगी का आलम