भारतीय वायुसेना को कल, 31 अक्टूबर 2026 को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित देश के 29वें चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वे निवर्तमान एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (एपी सिंह) का स्थान लेंगे, जो कल सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
अनुभव और कौशल का संगम एयर मार्शल दीक्षित एक अनुभवी फाइटर पायलट और बेहतरीन फ्लाइंग ट्रेनर हैं। 1986 में फाइटर पायलट के रूप में करियर शुरू करने वाले दीक्षित के पास 3,500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। उन्होंने अपने चार दशक के करियर में 20 से अधिक प्रकार के लड़ाकू और सैन्य विमान उड़ाने की दक्षता हासिल की है।
तकनीकी विशेषज्ञता से लैस दीक्षित ने स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान से लेकर मिराज-2000, जगुआर, मिग सीरीज के विमान और आईएल-78 जैसे बड़े सैन्य विमानों को न केवल उड़ाया है, बल्कि उनकी टेस्टिंग में भी अहम भूमिका निभाई है। नए हथियारों के ट्रायल और वायुसेना के आधुनिकीकरण में उनकी तकनीकी समझ को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
महत्वपूर्ण पदों पर रहा है सफर नया पद संभालने से पहले वे वायुसेना के वाइस चीफ (VCAS) के रूप में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा, वे सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के तहत चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने संवेदनशील पश्चिमी और दक्षिणी सेक्टर के एयरबेसों का नेतृत्व भी किया है।
युद्ध और ऑपरेशन्स का लंबा अनुभव एयर मार्शल दीक्षित ने कई बड़े सैन्य अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इनमें कारगिल युद्ध का ऑपरेशन सफेद सागर , आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं। अमेरिका के साथ हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास कोप इंडिया में भी उन्होंने अहम जिम्मेदारी निभाई थी।
वीरता के लिए मिले हैं सर्वोच्च सम्मान उनकी असाधारण सेवा के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया है:
लखनऊ से है गहरा नाता नये वायुसेना प्रमुख का लखनऊ से अटूट संबंध है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ में ही हुई और वे यहीं पले-बढ़े। उनके पिता स्व. पीसी दीक्षित शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज में समाजशास्त्र के प्रोफेसर थे। आज भी उनका परिवार लखनऊ के साउथ सिटी इलाके से जुड़ा हुआ है।
*Air Marshal Ashutosh Dixit will take over as the new Chief of the Air Staff tomorrow. An Experimental Test Pilot and Qualified Flying Instructor with over 3,500 hours of flying experience, Air Marshal Dixit has held key operational and strategic appointments, including CISC, HQ… pic.twitter.com/XDAuQfQpVB
— ANI (@ANI) October 30, 2026
सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने गवाही के लिए भेजा समन
मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: रॉबिन उथप्पा की घर वापसी, अब संभालेंगे यह अहम जिम्मेदारी
बाल्टिक को होर्मुज बनाना चाहते हो? पुतिन की यूरोप को दो टूक चेतावनी
बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश: 6 लोग थे सवार, जोशीमठ के पास सर्च ऑपरेशन जारी
आसमान के नए किंग : 3500 घंटे की उड़ान और 40 साल का तजुर्बा, आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
बिल्ली आंखें बंद कर ले तो दुनिया गायब नहीं होती , बिजली संकट पर स्टालिन का तंज
हर व्यक्ति को एक बार जेल जरूर जाना चाहिए : सोनम वांगचुक का अनोखा आह्वान
FDA में बड़ी कार्रवाई: नियमों की अनदेखी पर 4 अधिकारी सस्पेंड, 21 की बढ़ी मुश्किलें
सड़क पर सांडों की जंग , बेकसूर ऑटो चालक पर टूटा कहर
जिनपिंग का मास्टरस्ट्रोक : सेना के उस अफसर को सौंपी कमान, जिससे कांपते हैं बड़े-बड़े जनरल