नई दिल्ली: प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पुराना वीडियो साझा कर सबको चौंका दिया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक ऐसा विचार रखा है जो चर्चा का विषय बन गया है।
वांगचुक का मानना है कि हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार जेल की हवा खानी चाहिए। स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, यह किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि एक नेक उद्देश्य और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए होना चाहिए।
वांगचुक ने बताया कि हाल ही में दिल्ली और मुंबई की यात्रा के दौरान कई पत्रकारों ने उनसे पीस बॉन्ड (शांति अनुबंध) के बारे में सवाल पूछे थे। उनसे पूछा गया कि क्या शांति बनाए रखने के लिए वे बलपूर्वक हस्ताक्षर करने के दबाव में झुकेंगे? इसका जवाब उन्होंने अपने पुराने अनुभव के जरिए दिया।
सोनम वांगचुक ने याद दिलाया कि चार साल पहले लद्दाख प्रशासन ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया था। उन्होंने कहा, जब मैंने सरकार द्वारा लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा देने के वादे से पीछे हटने का विरोध किया, तो मुझे अघोषित रूप से हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया गया था।
उस वक्त उन्हें लंबे समय के लिए जेल भेजने की धमकियां भी दी गई थीं। वांगचुक के अनुसार, उस समय एक अधिकारी उनके पास बॉन्ड पेपर लेकर आया था, ताकि वे अपनी आवाज उठाना बंद कर दें, लेकिन उनके दृढ़ रुख के बाद वे अधिकारी दोबारा नहीं लौटा।
अपने इस पोस्ट के जरिए वांगचुक ने युवाओं को एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपने अधिकारों और समाज के बड़े उद्देश्यों के लिए आवाज उठाना जरूरी है, भले ही इसके लिए जेल जैसा कड़ा रास्ता ही क्यों न चुनना पड़े।
वांगचुक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश भर में विभिन्न आंदोलनों और नागरिक अधिकारों को लेकर बहस जारी है।
EACH ONE MUST GO TO JAIL ONCE IN LIFE, NOT FOR A CRIME BUT FOR A CAUSE...
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) October 30, 2026
Sir what s your opinion on signing peace bond ? Will you sign one if you were forced to!?
This is what several journalists asked me during my recent trip to Delhi & Mumbai.
Well I ve been through this… pic.twitter.com/5GjHF6g4rR
पुरानी कड़वाहट भूलें, अब अजनबी नहीं रह सकते : भारत के साथ रिश्ते सुधारने को बेताब तुर्की
शादी का फोटोशूट बना डरावना हादसा: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
आर्मेनिया की संसद बनी अखाड़ा : महिलाओं पर बहस के दौरान सांसदों के बीच चले लात-घूंसे
लखनऊ से दिल्ली तक सियासी भूचाल: अमित शाह ने राहुल-अखिलेश को दी संसद के विशेष सत्र की खुली चुनौती
MLC चुनाव परिणाम: 5 सीटें हमारी, लेकिन 50 जिलों में साफ हुई BJP , अखिलेश यादव का बड़ा दावा
पहले लिफाफा खुला, फिर डील हुई: IDBI बैंक-फेयरफैक्स के ₹53,000 करोड़ के सौदे पर क्यों उठ रहे सवाल?
भूटान में फटी ग्लेशियर झील: भारत के तीन राज्यों में हाई अलर्ट, 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
अब घर और टॉयलेट साफ करेगा रोबोट, नौकर की छुट्टी! जानें क्या है ताऊ रोबोटिक्स का प्लान
बादलों ने रोका चांद का रास्ता, तो फ्लाईओवर पर उतरीं सुहागनें: करवा चौथ का वीडियो वायरल
भारत-पाक महामुकाबला: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में आज दो चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने, जानें फुल डिटेल्स