आर्मेनिया की नेशनल असेंबली से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सत्ताधारी और विपक्षी दल के सांसद एक-दूसरे पर हावी हो गए, जिससे संसद परिसर किसी कुश्ती के अखाड़े में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प में कई सांसदों को गंभीर चोटें आई हैं।
विवाद की असली वजह विवाद की शुरुआत महिलाओं के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हुई। बहस के दौरान जब देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और जन्म दर पर चर्चा हो रही थी, तभी सत्ताधारी दल सिविल कॉन्ट्रैक्ट के सांसद तारोन चखोयान ने विपक्षी नेता के परिवार पर तंज कसा। उन्होंने विपक्षी नेता से महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की, जिससे सदन का माहौल गरमा गया।
संसद के अंदर बवाल और खून-खराबा माफी की मांग सुनते ही विपक्षी सदस्य आपा खो बैठे और मंच की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते दर्जनों सांसद आपस में उलझ गए। मारपीट इतनी हिंसक थी कि विपक्षी सांसद अंद्रानिक गेवोर्गयान की नाक से खून बहने लगा और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हंगामे के बीच कई अन्य सांसद भी घायल हुए।
सुरक्षाकर्मियों का दखल स्थिति को बेकाबू होते देख संसद के मार्शलों (सुरक्षाकर्मियों) को मोर्चा संभालना पड़ा। भारी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने सांसदों को अलग किया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए तुरंत संसद के बाहर एम्बुलेंस बुलानी पड़ी।
कार्रवाई और निंदा संसद के स्पीकर रूबेन रुबिनयान ने घटना के तुरंत बाद कार्यवाही स्थगित कर दी। उन्होंने हिंसा के लिए विपक्षी सांसदों को जिम्मेदार ठहराया है। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद दुनियाभर से नेताओं के इस आचरण की कड़ी आलोचना की जा रही है।
🇦🇲 W parlamencie Armenii doszło do gwałtownego starcia między przedstawicielami rządu i opozycji. Powodem były szydercze komentarze pod adresem rodziny jednego z opozycyjnych deputowanych. pic.twitter.com/E4SE0DToQB
— Dominik Serwacki 🇵🇱 ✍️ 🌍 (@DominikSerwacki) October 29, 2026
IDBI बैंक का निजीकरण: राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कर्मचारियों को दिया समर्थन
बलूचिस्तान से दुम दबाकर भागी पाकिस्तानी सेना? वायरल वीडियो ने खोली पोल
ठाणे में ड्रग्स का बड़ा खेल: मुंब्रा से 1.5 करोड़ की MD के साथ 5 विदेशी गिरफ्तार
एक मंच पर ठाकरे बंधु और फडणवीस: क्या 2029 तक CM बने रहेंगे देवेंद्र?
भूटान में फटी ग्लेशियर झील: भारत के तीन राज्यों में हाई अलर्ट, 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
भूटान में हिमनद झील फटने से मचा हाहाकार, पश्चिम बंगाल और असम में हाई अलर्ट
जनगणना 2027 का बिगुल: 10 जनवरी से स्व-गणना, जानें कब आपके घर आएगी टीम और क्या हैं नए नियम
रामलीला मैदान में गरजेंगे तेजस्वी: वोट चोरी और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर आर-पार
जनगणना 2027: 25 जनवरी से शुरू होगा महा-अभियान, घर बैठे दे सकेंगे अपने परिवार की जानकारी
यूपी में मौसम का यू-टर्न: 48 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल