मुंबई के दादर स्थित सावरकर स्मारक में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम ने महाराष्ट्र की राजनीति में गर्माहट ला दी है। मौका था कार्टूनिस्ट प्रशांत कुलकर्णी की किताब महाराष्ट्राच्या हास्यरेषा के विमोचन का, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे एक ही मंच पर नजर आए।
राज ठाकरे का तंज और ठहाके कार्यक्रम के दौरान एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस पर चुटकी लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि वे आगे भी फडणवीस को अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित करते रहेंगे, बशर्ते मंत्री आशीष शेलार यह सुनिश्चित करें कि फडणवीस 2029 तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहें। राज ठाकरे की इस टिप्पणी पर पूरा सभागार हंसी के ठहाकों से गूंज उठा।
फडणवीस का पलटवार, 2019 की यादें राज ठाकरे के मजाकिया अंदाज का जवाब देने में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा, मैं निमंत्रण स्वीकार करने में कभी पीछे नहीं रहता। 2019 तक उद्धव जी जब भी मुझे बुलाते थे, मैं जरूर जाता था। लेकिन 2019 के बाद उन्होंने मुझे बुलाना बंद कर दिया, मैं बस इंतजार ही करता रह गया। उनके इस बयान ने 2019 के बाद शिवसेना और भाजपा के बीच आई राजनीतिक दरार की यादें ताजा कर दीं।
राजनीतिक मतभेद बनाम संस्कृति मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा पर जोर देते हुए कहा कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन नेताओं का एक साथ मंच साझा करना, बातचीत करना या चाय पर मिलना राज्य की स्वस्थ संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने अपने संबोधन में राज ठाकरे की कार्टूनिंग कला की भी सराहना की और मजाकिया अंदाज में सलाह दी कि राज ठाकरे को अपनी कला पर ध्यान देना चाहिए, बाकी राजनीति का जिम्मा वे (खुद) संभाल लेंगे।
हल्की-फुल्की सियासी केमिस्ट्री यह कार्यक्रम केवल एक साहित्य विमोचन तक सीमित नहीं रहा। मंच पर आमने-सामने बैठे इन तीन बड़े नेताओं की बातचीत ने स्पष्ट कर दिया कि भले ही महाराष्ट्र की राजनीति में समीकरण लगातार बदलते रहते हों, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर संवाद की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। नेताओं के बीच का यह संवाद सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
ज्येष्ठ व्यंगचित्रकार श्री. प्रशांत कुलकर्णी यांनी संपादित केलेल्या ‘महाराष्ट्राच्या हास्यरेषा’ या पुस्तकाचा प्रकाशन सोहळा आज मुंबईतील दादर येथील स्वातंत्र्यवीर सावरकर स्मारक सभागृहात पार पडला. यावेळी सन्माननीय राजसाहेब, महाराष्ट्र राज्याचे मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस,… pic.twitter.com/tmASSXjuPb
— MNS Adhikrut - मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) October 29, 2026
भारत-पाक महामुकाबला: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में आज दो चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने, जानें फुल डिटेल्स
यूपी में BJP अंगद का पैर, कोई हिला नहीं सकता : लखनऊ में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल
अंतरिक्ष में भारत की नई ताकत: 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा NVS-03 सैटेलाइट, स्मार्टवॉच तक में मिलेगी सटीक लोकेशन
ठीक हो जाओ, फिर सिखाऊंगा लड़ना कैसे है... : UAE के राष्ट्रपति ने घायल भारतीय पायलट को गले लगाकर जीता दिल
21 साल का सूखा खत्म: जामिया में फिर गूंजेगा लोकतंत्र, अगस्त 2027 में होंगे छात्रसंघ चुनाव
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से भारत में हाई अलर्ट, बंगाल और असम के सीमावर्ती इलाकों में मची अफरा-तफरी
जामिया में छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ, प्रशासन के झुकते ही कैंपस में मचा जश्न
लखनऊ ट्रिपल मर्डर: सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात, आरोपी की फायरिंग देख दहल उठा इलाका
फोटोशूट पड़ा भारी: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ी दुल्हन, खौफनाक VIDEO वायरल
कार का बीप सुनकर आपा खो बैठा शख्स, पेट्रोल डालकर कार में लगाई आग