संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल एक बहादुर पायलट को सम्मानित किया, बल्कि मानवता की एक मिसाल भी पेश की। फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से नवाजा गया।
सम्मान समारोह के दौरान दृश्य बेहद मार्मिक था। कैप्टन स्मित मंच पर अपने घायल हाथ और सिर पर चोटों के साथ पहुंचे। इसे देखकर UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगा लिया।
जब राष्ट्रपति ने उनके ठीक होने के समय के बारे में पूछा और कैप्टन ने दो महीने का समय बताया, तो राष्ट्रपति ने मुस्कुराते हुए कहा, तो मेरे पास एक विचार है। जब आप ठीक हो जाएं, तो मैं आपके साथ एक सत्र करना चाहता हूं, जिसमें मैं आपको सिखाऊंगा कि लड़ते कैसे हैं। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।
कार्यक्रम में दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी उपस्थित थे। उन्होंने पूरी क्रू टीम की पीठ थपथपाई। राष्ट्रपति ने पूरी टीम को अपने करीब बुलाकर कहा, आपकी जिंदगी में जो भी हुआ हो, UAE आपका अपना देश है। यहां आपका एक घर और एक परिवार है। इन शब्दों ने पायलट और क्रू मेंबर्स की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए।
यह घटना 30 सितंबर 2026 की है, जब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मित पर इमरजेंसी क्रैश एक्स से हमला कर दिया था।
हमले के कारण कैप्टन बुरी तरह घायल हो गए और विमान महज 30 सेकंड में 14,000 फीट नीचे गिर गया। खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने सूझबूझ से कॉकपिट का दरवाजा खुलवाया, जिससे अन्य क्रू सदस्यों ने समय रहते हमलावर को काबू कर लिया।
कैप्टन स्मित की मानसिक दृढ़ता का ही परिणाम था कि विमान को सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित लैंड कराया जा सका। इस विमान में 170 से अधिक यात्री मौजूद थे। यदि कैप्टन उस क्षण घबरा जाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। आज अपनी वीरता के कारण कैप्टन स्मित मच्छार भारत और UAE दोनों देशों के लिए एक असली हीरो बन गए हैं।
صاحب السمو رئيس الدولة يمنح وسام زايد الثاني من الطبقة الأولى، لطاقم طائرة فلاي دبي ، تقديراً لشجاعتهم ودورهم في الحفاظ على سلامة الركاب في واقعة رحلة فلاي دبي خلال سبتمبر الماضي..وولي عهد دبي يقلدهم الأوسمة
— محمد البلوشي 🇦🇪 (@Mohammad_ae) October 28, 2026
UAE President His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan… pic.twitter.com/Ymmi2fu0Gj
भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मचा हड़कंप, बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा; सायरन से गूंजे इलाके
ग्वालियर: कैप्सूल खाकर करता है जबरदस्ती , पत्नी का पति पर बेहद गंभीर और शॉकिंग आरोप
दीदी निकलीं शातिर खिलाड़ी: दुकानदार को बातों में उलझाया और गायब कर दिया 280 ग्राम सोना, देखें CCTV
MLC चुनाव: सपा का प्रभु आशीर्वाद वाला दावा, भड़की BJP ने घेरा
सेना के लिए ड्रोन का दावा निकला फर्जी: छात्र सर्वेश के प्रोजेक्ट पर IDEX ने उठाई बड़ी उंगली
खाना-पानी और टॉर्च जमा कर लें : दुनिया के 5 देश क्यों कर रहे इमरजेंसी की तैयारी?
महाराष्ट्र में डिजिटल क्रांति: AI और एकीकृत डेटाबेस से सरकारी योजनाओं का होगा कायाकल्प
गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सवा लाख की नशीली कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार
अनंत सिंह पर गिरी गाज: संजय झा बोले- नीतीश की मुहर के बिना जेडीयू में पत्ता भी नहीं हिलता
IPL 2027: मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हार्दिक की विदाई तय? रोहित या तिलक बनेंगे नए कैप्टन