उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों ने राज्य की सियासत गरमा दी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने परिणामों पर खुशी जताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि सपा का यह प्रदर्शन भाजपा के पतन की शुरुआत है।
गिनती में 5, हकीकत में 50 जिलों की हार पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा भले ही 5 सीटें जीतती दिख रही हो, लेकिन भाजपा असल में 50 जिलों में हारी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग अपनी जीत का डंका बजाने की तैयारी में थे, वे धड़ाम से गिर गए हैं।
छल से जीतीं भाजपा की 6 सीटें सपा प्रमुख ने भाजपा की जीत को छल करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो 6 सीटें जीती हैं, वे पूरी तरह से बेईमानी का परिणाम हैं। अखिलेश का तर्क है कि अगर भाजपा ने छल नहीं किया होता, तो वे एक भी सीट नहीं जीत पाते। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता अब भाजपा के हर घपले को समझ चुकी है।
डबल इंजन को डबल जीरो वाराणसी के मतदाताओं का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि जनता ने डबल इंजन सरकार को डबल जीरो थमा दिया है। वहीं, आकाश अग्रवाल की जीत को उन्होंने जनता का उपहार बताया और कहा कि उन्हें टिकट देने में पार्टी ने एक पल की भी देरी नहीं की।
चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट पर सवाल अखिलेश यादव ने एक बार फिर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2022 से सपा लगातार इस समस्या को उठा रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल की मांग की है।
अमित शाह के दौरे पर तंज गृहमंत्री अमित शाह के यूपी दौरे पर तंज कसते हुए सपा मुखिया ने कहा, बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते। उन्होंने दावा किया कि अब भाजपा के भीतर फूट और भगदड़ मचेगी। अखिलेश के अनुसार, सपा का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की रिकॉर्ड जीत तय है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा कि नतीजों के बाद कई अधिकारी अब बेरोजगार होने वाले हैं, क्योंकि उन पर कार्रवाई निश्चित है।
*गिनती में 5 सीटें ही है लेकिन 50 जिलों में ये हारे हैं। आम जनता में ये बात चली गई है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग बेईमान हैं, ये 6 सीटें ये छल से जीते हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 30, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/ADEt2WmCuV
पहले लिफाफा खुला, फिर डील हुई: IDBI बैंक-फेयरफैक्स के ₹53,000 करोड़ के सौदे पर क्यों उठ रहे सवाल?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बैकफुट पर अनंत सिंह: बोले- जल्द ही फिर मिलेगी जमानत , नीरज कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
यूपी में BJP अंगद का पैर, कोई हिला नहीं सकता : लखनऊ में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल
यूपी चुनाव 2027: अंगद का पैर है भाजपा , अमित शाह का हुंकार—तीसरी बार सत्ता मिली तो लागू होगा UCC
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर क्या बोले अनंत सिंह? JDU नेता पर लगाया बड़ा आरोप
हमने ऐसा ही किया... : न्यूजीलैंड के कप्तान ने बताया टीम इंडिया की कमजोरी का राज
नसीरुद्दीन शाह के दिमागी नक्सल वाले बयान पर मचा घमासान, अशोक पंडित ने दी साइकेट्रिस्ट की सलाह
प्रयागराज में TGT-PGT बवाल: 200 छात्रों पर FIR, सपा नेताओं ने आंदोलन को दिया राजनीतिक रंग
गौरी लंकेश की हत्या ने तोड़ दिया था प्रकाश राज का हौसला, पत्नी पोनी वर्मा ने खोला राज
अलविदा प्रोफेसर एक्स : नहीं रहे दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टिवर्ट, 86 की उम्र में थमा अभिनय का सफर