बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज अपने बेबाक अंदाज और राजनीतिक विचारों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी और कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि कैसे पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या ने एक्टर को अंदर से झकझोर कर रख दिया था।
गौरी की मौत का गहरा सदमा पोनी वर्मा ने बताया कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या उनके पति के लिए एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत आघात थी। उन्होंने कहा, जब हमने गौरी की मौत की खबर सुनी, तो प्रकाश पूरी तरह टूट गए थे। वह लगातार कह रहे थे कि मैंने उनसे कितनी बार कहा था। वह गौरी की सुरक्षा को लेकर हमेशा डरे रहते थे।
करियर पर पड़ा था बुरा असर पोनी ने यह भी स्वीकार किया कि प्रकाश राज के अपने विचारों पर अडिग रहने की कीमत उन्हें अपने करियर से चुकानी पड़ी है। उन्होंने बताया कि बेबाकी के कारण प्रकाश राज को कई बार फिल्म इंडस्ट्री में बैन का सामना करना पड़ा। उनसे विज्ञापन छीन लिए गए और कई फिल्मों से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया।
बदलाव के लिए झेलीं चुनौतियां पोनी के मुताबिक, इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग अपनी कमाई और कंफर्ट जोन में खुश हैं, लेकिन प्रकाश राज ऐसे नहीं हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी प्रकाश को चुप रहने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा कि वह उनके जमीर का सम्मान करती हैं। प्रकाश का मानना है कि जो गलत है, उसे स्वीकार न करना उनका फर्ज है।
तुम्हें दफनाया नहीं, बोया है प्रकाश राज और गौरी लंकेश के बीच गहरी दोस्ती थी। 2017 में गौरी की हत्या के बाद से ही प्रकाश राज लगातार उनके लिए न्याय की मांग करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, जिन्होंने तुम्हें मारा, वे आज भी खुले आम घूम रहे हैं। हमने तुम्हें दफनाया नहीं है, बल्कि बोया है।
अडिग हैं अपनी विचारधारा पर आज भी प्रकाश राज सरकार और व्यवस्था की खामियों पर सवाल उठाने से पीछे नहीं हटते। चाहे मुख्य चुनाव आयुक्त का मामला हो या सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, वे हर मुद्दे पर अपनी राय मजबूती से रखते हैं। भले ही इसके लिए उन्हें प्रोफेशनल नुकसान उठाना पड़ा हो, लेकिन वे अपनी आवाज उठाने के रुख पर कायम हैं।
Dear Gauri ,
— Prakash Raj (@prakashraaj) September 5, 2025
Miss you.. As The ones who killed you roam free on the streets .and the ones who raise the Voice languish in jail . We Promise that we will never let your VOICE be missed “We have not buried you.. we have sowed you ”. #NaanuGauri #GauriLankesh #justasking pic.twitter.com/S0nKmHbldk
बनासकांठा को बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने खेती और पशुपालन को दी तकनीक की नई रफ्तार
बनासकांठा से PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, बोले- देश के संकट में खुशी ढूंढते हैं ये लोग
छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन
फिर हिटमैन के हाथ में मुंबई इंडियंस की कमान: क्या वाकई बदल जाएगी टीम की किस्मत?
MLC चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश का बड़ा दावा: ‘5 सीटों पर नहीं, 50 जिलों में हारी भाजपा’
बाल्टिक को होर्मुज बनाना चाहते हो? पुतिन की यूरोप को दो टूक चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर क्या बोले अनंत सिंह? JDU नेता पर लगाया बड़ा आरोप
हर व्यक्ति को एक बार जेल जरूर जाना चाहिए : सोनम वांगचुक का अनोखा आह्वान
रामलीला मैदान में आर-पार की लड़ाई: नेहा बोरा ने इंडिया ब्लॉक की रैली के लिए किया 3 बड़ी मांगों का ऐलान
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में क्रैश, 6 लोगों की मौजूदगी से हड़कंप