उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों ने राज्य की सियासत गरमा दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन परिणामों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
‘छल से जीती भाजपा, जनता ने नकारा’ अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा केवल 5 सीटों पर नहीं, बल्कि 50 जिलों में हारी है। सपा प्रमुख ने कहा, सपा के लोग जनता के बल पर जीते हैं, जबकि भाजपा ने केवल छल-कपट का सहारा लेकर 6 सीटें हासिल की हैं। अगर वे धांधली न करते, तो शायद इतनी सीटें भी नहीं जीत पाते।
शिक्षक और स्नातक भाजपा के खिलाफ सपा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि इस चुनाव में महिला शिक्षकों ने शत-प्रतिशत भाजपा के खिलाफ वोट किया है। उन्होंने इसे शिक्षक और स्नातक वर्ग का भाजपा के प्रति स्पष्ट जनादेश बताया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि पूरी रात मतदाताओं को डराने-धमकाने और धांधली कराने के कारण जनता के बीच भाजपा की बेईमानी की छवि बन गई है।
भाजपा का गणित बिगड़ा, खाली होगी टिकट की खिड़की अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा का राजनीतिक गणित गड़बड़ा गया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि आने वाले समय में भाजपा में भगदड़ मचेगी और स्थिति यह होगी कि उनके टिकट लेने वालों की खिड़की तक खाली नजर आएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी, ब्राह्मण, वैश्य और कायस्थ समाज अब सपा के साथ खड़ा है।
सरकार की विफलताओं की लंबी फेहरिस्त सपा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार को वाराणसी जैसी महत्वपूर्ण सीट पर जनता ने जीरो दिया है। उन्होंने सरकार पर 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद करने, 20 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक होने और 11 हजार आरक्षित पदों में धांधली करने का आरोप लगाया। साथ ही, बाबा साहब की प्रतिमाओं के अपमान और राज्य में शराब के ठेके बढ़ाने का मुद्दा भी उठाया।
विधानसभा चुनाव का बिगुल अखिलेश यादव ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में सपा और गठबंधन की रिकॉर्ड जीत तय है। उन्होंने साफ किया कि सपा अब पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को और मजबूत करेगी और लोकतंत्र व सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
*#WATCH लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने MLC चुनाव पर कहा, ... गिनती में 5 सीटे हैं लेकिन ये लोग 50 जिलों में हारे हैं। आम जनता में यह बात चली गई है कि भाजपा के लोग बेईमान है। सपा के लोग जनता के बल से जीते हैं और ये लोग 6 सीटे छल से जीते हैं। अगर इन्होंने छल नहीं किया होता तो… pic.twitter.com/oR9KBFSWoL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2026
स्मार्टफोन के दौर में सादगी का जादू: कीपैड फोन पाकर झूम उठी बेटी, वीडियो देख भावुक हुए लोग
चलती ट्रेन में मां ने तोड़ दिया दम! 18 साल का बेटा बेहोश समझकर जगाता रहा, क्यों नहीं रुकी गरीब रथ?
अब घर और टॉयलेट साफ करेगा रोबोट, नौकर की छुट्टी! जानें क्या है ताऊ रोबोटिक्स का प्लान
केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान को फतवे का सामना: मौलाना ने दी तौबा करने की सलाह
दिवाली बाजार 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, दृष्टिबाधितों के हुनर को सराहा
यूपी में BJP अंगद का पैर, कोई हिला नहीं सकता : लखनऊ में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल
करवा चौथ पर मंदिर की सीढ़ियों पर क्यों झल्लाईं सूर्यकुमार यादव की पत्नी? वायरल वीडियो ने खींचा ध्यान
भारत-पाक महामुकाबला: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में आज दो चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने, जानें फुल डिटेल्स
नामों की लिस्ट बना रहा हूं, किसी को बख्शा नहीं जाएगा : अभिषेक बनर्जी की पुलिस को खुली चेतावनी
मोहब्बत की मिसाल: 7 साल कोमा में रही प्रेमिका, होश आते ही अस्पताल में भर दी मांग