चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सत्ता और सेना पर पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने जनरल झांग शेंगमिन को कम्युनिस्ट पार्टी की सबसे शक्तिशाली इकाई पोलित ब्यूरो में शामिल कर दिया है। यह नियुक्ति सामान्य प्रक्रिया से हटकर है, क्योंकि इसके लिए 2027 की पार्टी कांग्रेस का इंतजार नहीं किया गया।
कौन हैं झांग शेंगमिन? झांग शेंगमिन का नाम सुनते ही चीनी सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी सतर्क हो जाते हैं। 1958 में जन्मे झांग की पहचान एक सख्त अनुशासन अधिकारी के रूप में रही है। 2017 में जब उन्हें केंद्रीय सैन्य आयोग के अनुशासन निरीक्षण आयोग की कमान मिली, तो उन्होंने सेना के भीतर भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाया। उन्हें शी जिनपिंग का सबसे विश्वस्त सिपाही माना जाता है।
सेना में हुई बड़ी साफ-सफाई चीन की सेना (PLA) में इन दिनों भारी उथल-पुथल चल रही है। केंद्रीय सैन्य आयोग के सात सदस्यों में से अब पांच को पद से हटाया जा चुका है। स्थिति यह है कि आयोग में अब केवल राष्ट्रपति शी जिनपिंग और झांग शेंगमिन ही मुख्य रूप से बचे हैं। इस बड़े फेरबदल के बाद झांग सेना के भीतर सबसे प्रभावशाली और ताकतवर अधिकारी बनकर उभरे हैं।
2027 से पहले जिनपिंग का संदेह और संदेश पोलित ब्यूरो में झांग की नियुक्ति महज एक पदोन्नति नहीं, बल्कि एक राजनीतिक मैसेज है। आमतौर पर पोलित ब्यूरो के सदस्यों का चुनाव पार्टी कांग्रेस में होता है, जो 2027 में होनी है। लेकिन जिनपिंग ने समय से पहले यह फैसला लेकर यह साफ कर दिया है कि वे अपनी नीतियों को लागू करने के लिए किसी भी औपचारिकता के मोहताज नहीं हैं।
अब आगे क्या? इस फैसले के साथ ही झांग की ताकत अब केवल सेना तक सीमित नहीं रहेगी। अब पार्टी के सर्वोच्च नीतिगत फैसलों में भी उनकी सीधी भागीदारी होगी। हालांकि, सेना के शीर्ष जनरलों को बाहर का रास्ता दिखाने और अपने वफादार को सत्ता के केंद्र में बैठाने के इस कदम को विशेषज्ञ चीन की भविष्य की सैन्य और राजनीतिक रणनीति के लिए काफी संवेदनशील मान रहे हैं।
Some voices in Taiwan were unwilling to see this development. The Fifth Plenary Session of the 20th CPC Central Committee has concluded, with Zhang Shengmin elected as a member of the Political Bureau of the CPC Central Committee. This arrangement helps coordinate the building of… pic.twitter.com/hqN3XhFcIU
— Xi Min (@xmn110310726765) October 29, 2026
अल्लू अर्जुन का मेगा प्लान : पुष्पा 3 समेत इन 6 फिल्मों से सिनेमाघरों में मचेगा तहलका!
उज्जैन: खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को मशीनों ने तोड़ा दम; प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
छठ से पहले यमुना में मनोज तिवारी की डुबकी, केजरीवाल को दिया रियल टेस्ट का चैलेंज
दिल्ली में आंगनवाड़ी केंद्रों का कायाकल्प: 20 महीनों में सुविधाओं और मानदेय में सुधार की तैयारी
राशिद खान का जादुई कारनामा: T20I में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
SIR पर फंसे मंत्री का पलटीमार: सतीश जारकीहोली का यू-टर्न, सफाई में बोले- मुझे गलत समझा गया
उज्जैन के किसानों को बड़ी सौगात: एलिवेटेड कॉरिडोर अब सीधे जुड़ेगा कृषि मंडी से
रामलीला मैदान में गरजेंगे तेजस्वी: वोट चोरी और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर आर-पार
सबूत दिखाएं या झूठ बोलना बंद करें : राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का कड़ा पलटवार
चलती ट्रेन में मां ने तोड़ दिया दम! 18 साल का बेटा बेहोश समझकर जगाता रहा, क्यों नहीं रुकी गरीब रथ?