पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती कार्यक्रम के दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक तीखी और विवादित टिप्पणी कर दी।
क्या हुआ पूरा वाकया? कार्यक्रम के दौरान जब खड़गे भाषण दे रहे थे, तब भीड़ में से एक व्यक्ति ने टोकते हुए कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर खड़गे ने आपा खो दिया और तल्ख लहजे में कहा, मोदी का बाप भी जाएगा। इस बयान के बाद हॉल में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति के साथ हाथापाई की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
RSS और EVM पर साधा निशाना खड़गे ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, देश में शांति नहीं आएगी। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठाए और मांग की कि भविष्य में सभी चुनाव बैलेट पेपर के जरिए ही होने चाहिए। उन्होंने पिछले दो वर्षों के विधानसभा चुनावों को रद्द करने की भी अजीब मांग रखी।
नीतीश कुमार को घेरा जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि समाजवादी आदर्शों के नेता आज बीजेपी की गोद में बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि लोहिया और जेपी के साथ रहे नीतीश कुमार के वर्तमान राजनीतिक गठबंधन में जमीन-आसमान का फर्क है, जो काफी चौंकाने वाला है।
अमित शाह के दावे खोखले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इस टिप्पणी पर कि कांग्रेस अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी , खड़गे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शाह ये बातें सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए कह रहे हैं। खड़गे ने दावा किया कि बीजेपी की सत्ता का आधार सिर्फ EVM और सरकारी तंत्र पर कब्जे की उनकी नीति है।
दलित अधिकारों पर मुखर कार्यक्रम में खड़गे ने छुआछूत और कथित शुद्धिकरण की घटनाओं को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मांग की कि ऐसे कृत्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि दलितों को देश के हर मंदिर में बिना किसी भेदभाव के पूजा करने का पूर्ण अधिकार मिलना चाहिए।
*#WATCH | A ruckus broke out during Congress national president Mallikarjun Kharge s address at the 139th birth anniversary celebration of Dr. Shri Krishna Singh in Patna, Bihar
— ANI (@ANI) October 25, 2026
A person present at the event said that PM Modi would not go anywhere, Kharge responded, Modi ka baap… pic.twitter.com/TGe34SuunS
नहीं रहे शेफ दामू : पाक कला के दिग्गज ने 72 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
लखनऊ में बुलडोजर का शोर: वकीलों के 200 अवैध चैंबरों पर चला प्रशासन का हथौड़ा
खुर्दा महोत्सव में खेसारी लाल पर फेंकी गई चप्पल, सिंगर के जवाब ने जीता फैंस का दिल
दोहरा शतक लगाने के बाद हैरी ब्रूक का बुरा हाल, लालच के चक्कर में गंवाया विकेट
क्या अजरबैजान को सिर्फ तुर्की-पाकिस्तान का ‘मोहरा’ मानना भारत की रणनीतिक भूल है?
नाले में गिरा बच्चा तो फरिश्ता बना सब्जी वाला, जान की परवाह किए बिना मौत के मुंह से निकाला बाहर
अलीगढ़ में हैवानियत: दूध जल्दी मांगने पर 6 साल के मासूम को गर्म कढ़ाई पर बैठाया, बच्चा बुरी तरह झुलसा
वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग ऑर्डर पर छिड़ी बहस, मोहम्मद कैफ ने किया टीम मैनेजमेंट का बचाव
रामलीला मैदान रैली से पहले राहुल गांधी का तंज: BJP को धन्यवाद, जो ज़ोर-शोर से कर रही है हमारा प्रचार
ऑपरेशन ट्राइडेंट: नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त