लाहौर: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाने के बाद पाकिस्तान के सामने पूरी तरह खामोश रहा। रविवार को खेले गए ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में ब्रूक महज एक रन बनाकर रन आउट हो गए।
दो रन के लालच में डूबा विकेट ब्रूक की पारी का अंत बेहद खराब रहा। तीसरे ओवर में जो रूट के आउट होने के बाद क्रीज पर आए ब्रूक केवल 7 गेंदें ही खेल सके। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने दो रन चुराने की कोशिश की, लेकिन दूसरे रन के लिए लौटते समय वे फिसल गए। वे क्रीज से लगभग एक फुट दूर रह गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
पाकिस्तान गेंदबाजों का दबदबा लाहौर में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जो बिल्कुल सही साबित हुई। इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने पहले ही ओवर में टॉम बैंटन (4 रन) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद जो रूट (5 रन) को शाहीन अफरीदी ने चलता किया और जॉर्डन काक्स को हारिस राउफ ने आउट कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।
श्रीलंका के खिलाफ रचा था इतिहास गौरतलब है कि इसी सीरीज के पिछले मैच में हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ 114 गेंदों में वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने अपनी उस पारी में 21 चौके और 10 छक्के जड़े थे। हालांकि, दोहरे शतक की उस फॉर्म को वे पाकिस्तान के खिलाफ जारी नहीं रख सके।
PAKISTAN ON FIRE IN LAHORE! 🥶
— Rayham. (@RayhamUnplugged) October 25, 2026
- Pakistan gets the big wicket of Harry Brook brilliant runout by Razaullah and Saad Baig. 🇵🇰🔥
- England in deep trouble in Lahore. pic.twitter.com/z9x0KVbnbR
लगा अब नहीं बच पाऊंगा : उस्मान ख्वाजा का खुलासा, 22 साल की उम्र से इस गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे दिग्गज बल्लेबाज
मौत को दी मात: दोस्त को बचाने के लिए जंगली जानवर से भिड़ा शख्स, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
काशी के आसमान में वायुसेना का शौर्य: विंग्स ओवर गंगा में राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजे घाट
लखनऊ में गरज उठा बुलडोजर: वकीलों के 245 अवैध चैंबरों पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात
मन की बात: बिहार के मखाने से लेकर मालदीव की अरहर दाल तक, दुनिया जीत रहे भारतीय किसान
समंदर से उठा महातूफान : दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला, उत्तर भारत में ठंड की आहट
नाले में गिरा बच्चा तो फरिश्ता बना सब्जी वाला, जान की परवाह किए बिना मौत के मुंह से निकाला बाहर
शिल्पा राव का बीच शो में माइक बंद और लाइट्स गुल: आयोजकों पर भड़का AICWA
वोट चोरों के खिलाफ दिल्ली चलो : राहुल गांधी की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली का ऐलान
यूपी में फिर बदलेगा मौसम: 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश का अलर्ट जारी