अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को भारत से स्वदेश लौटने की अनुमति मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार की सुरक्षा प्राथमिकताओं पर तीखा प्रहार किया है।
आतंकियों को ट्रेनिंग दी तो कोई समस्या नहीं?
दीपके ने वैनडाइक के मामले का जिक्र करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने वैनडाइक को वापस जाने दिया, जबकि उन पर म्यांमार में आतंकियों को ट्रेनिंग देने के आरोप हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर वह भारत का तिरंगा लहराना चाहता, तो शायद उसे नेशनल सिक्योरिटी थ्रेट मान लिया जाता। लेकिन आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा था, तो कोई बात नहीं। उनका इशारा इस बात पर था कि सरकार की नीतियां विरोधाभासी हैं।
बॉर्डर से फोर्स हटाकर दिल्ली में तैनात की
चीन सीमा पर सुरक्षा चुनौतियों को लेकर भी दीपके ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी पूरी ताकत बॉर्डर की सुरक्षा से हटाकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों को रोकने में लगा दी है।
दीपके के अनुसार, मोदी ने सारी फोर्सेज बॉर्डर से निकालकर दिल्ली में तैनात कर दी हैं, इसीलिए चीन से मुकाबला करना मुश्किल हो गया है। दिल्ली में प्रदर्शन रोकना और छात्रों को दबाना सरकार की पहली प्राथमिकता बन गई है।
स्ट्रॉन्ग लीडर की छवि का दिखावा?
वीडियो में दीपके ने दावा किया कि जब सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन या अमेरिका के सामने शक्ति नहीं दिखा पा रही है, तो वह देश के भीतर छात्रों पर सख्ती कर रही है।
उन्होंने कहा कि मजबूत नेता (Strong Leader) वाली छवि बनाए रखने के लिए सरकार सड़कों पर छात्रों को पीट रही है और उन्हें गिरफ्तार कर रही है। दीपके का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग केवल खोई हुई राजनीतिक छवि को वापस पाने की एक कोशिश है।
Strong leader vaala feel ana chahiye bas… pic.twitter.com/DcCRow3vql
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 23, 2026
पत्नी ज्योति सिंह का पवन सिंह पर बड़ा तंज: कहा- पति पैसे वाला हो न हो, पर 10 जगह मुंह मारने वाला न हो
अरुणाचल बॉर्डर पर आमना-सामना : ITBP चीफ के बयान से गरमाई सियासत, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
भारत बनाम जिम्बाब्वे: पहले वनडे में टॉस हारकर गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया, जिंतिमानी कलिता का हुआ डेब्यू
भारत की जिंजर कैपिटल : जानिए क्यों दुनिया भर में मशहूर है मिजोरम की ये खास अदरक
जॉर्डन के चर्च में मातम: अंतिम संस्कार के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की मौत
बिहार से सपोर्ट मांगना गुरमीत चौधरी को पड़ा भारी, लोगों ने पूछा- बाढ़ के वक्त कहाँ थे?
दिल्ली में धुंध का कहर: AQI 225 के साथ हवा हुई खराब , GRAP-1 की पाबंदियां लागू
त्रिपुरा युवक से बदसलूकी मामले में फंसे यूट्यूबर आमिर शौकीन, कोर्ट ने भेजी न्यायिक हिरासत में
यूपी एमएलसी चुनाव 2026: सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, भाजपा पर मतदान प्रभावित करने का आरोप
शिमला के संजौली में हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिस जवान से भिड़े युवक, पिस्तौल तानने के आरोपों से हड़कंप