भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति पवन सिंह पर सीधा निशाना साधती नजर आ रही हैं।
वीडियो में क्या है ज्योति का दर्द? यह वीडियो दुर्गा पूजा के दौरान सिंदूर खेला का बताया जा रहा है। वीडियो में ज्योति अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। जब उनकी एक सहेली ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि ज्योति की मांग लाल (सिंदूर से भरी) रहे, तो ज्योति ने तपाक से कहा, मां, अच्छा पति मिले तभी लाल करिएगा, वरना ऐसे ही ठीक है।
लॉयल्टी पर उठाए सवाल ज्योति ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, भगवान करे अच्छा पति मिले। पति ऐसा हो जो लॉयल हो, न कि 10 जगह मुंह मारने वाला। इस दौरान उनके साथ खड़ी एक महिला ने भी तंज कसते हुए कहा, थूक कर चाटने वाला पति नहीं चाहिए। माना जा रहा है कि यह पूरी बातचीत पवन सिंह की ओर इशारा कर रही है।
अक्षरा सिंह से माफी का कनेक्शन हाल ही में मुंगेर के एक कार्यक्रम में पवन सिंह ने मंच से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने अक्षरा को बाबू कहकर संबोधित किया और साथ काम करने के संकेत भी दिए। माना जा रहा है कि पवन के इस कदम के बाद से ही ज्योति सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है।
तलाक पर अटकी है बात पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 2018 में हुई थी, जो पवन की दूसरी शादी है। पिछले कुछ वर्षों से दोनों के बीच तनातनी चल रही है। पवन सिंह ने मार्च 2026 में आरा सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। वहीं, ज्योति सिंह ने भी बलिया कोर्ट में गुजारा भत्ता के तौर पर 10 करोड़ रुपये और एक मकान की मांग का मामला दायर किया हुआ है।
पुराना विवाद फिर चर्चा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता भोजपुरी इंडस्ट्री में कभी काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, ज्योति से शादी के बाद दोनों के संबंध बिगड़ गए थे और अक्षरा ने पवन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप भी लगाए थे। अब पवन की माफी और ज्योति का यह वायरल वीडियो भोजपुरी गलियारों में नई चर्चा का विषय बन गया है।
*MLC पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और उनके सहेलियों का यह वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा!
— Karan Yadav (@karanydv165) October 23, 2026
गजब का रैली है पवन सिंह को....Read more pic.twitter.com/AKtdMJIHaS
बिग बॉस 20: स्काउट के आंसू और लव गिल संग बढ़ती नजदीकियों ने पकड़ा तूल, घर में छिड़ी नई चर्चा
कल का मौसम: यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में बिगड़ेगा मिजाज, चक्रवाती तूफान के खतरे के बीच भारी बारिश का अलर्ट
पाकिस्तान से आया आतंकवादी हूं क्या? : MLC चुनाव के बीच फूट-फूटकर रोए सपा प्रत्याशी, धर्म बदलने का किया ऐलान
दिल्ली में धुंध का कहर: AQI 225 के साथ हवा हुई खराब , GRAP-1 की पाबंदियां लागू
गुरुग्राम से नूंह तक अंधेरा: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल क्यों, क्या है इलेवन पावर का पूरा विवाद?
पत्नी ज्योति सिंह का पवन सिंह पर बड़ा तंज: कहा- पति पैसे वाला हो न हो, पर 10 जगह मुंह मारने वाला न हो
एशियन पैरा गेम्स: सुमित अंतिल का गोल्डन धमाका, भारत ने जैवलिन थ्रो में किया क्लीन स्वीप
सनी देओल की सूर्या पर विवाद: मेडिकल प्रोफेशन के अपमान पर भड़की IMA, केंद्रीय मंत्री से की बड़ी मांग
यूपी एमएलसी चुनाव: आगरा से लखीमपुर तक रणक्षेत्र बने बूथ, जमकर चले लात-घूंसे और फर्जी वोटिंग का आरोप
IND vs NZ: दूसरे टी20 में टीम इंडिया में होंगे 3 बड़े बदलाव, जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी श्रेयस की सेना